सक्ती - अवैध चखना सेंटर से ऐसे भर रही है आबकारी अधिकारियों की तिजोरी , आंकड़ो के साथ देखे पूरा हिसाब

सक्ती , 24-02-2024 8:09:06 PM
Anil Tamboli
सक्ती - अवैध चखना सेंटर से ऐसे भर रही है आबकारी अधिकारियों की तिजोरी , आंकड़ो के साथ देखे पूरा हिसाब
सक्ती 24 फरवरी 2023 - सक्ती के बुधवारी बाजार में संचालित देशी/अंग्रेजी शराब दुकान में पिछले 05 साल से सरकार की आंख में धूल झोंक कर आबकारी विभाग के अधिकारी अपनी तिजोरी भर रहे और इस गोरखधंधे में शामिल सिंधी भाई तो और दो कदम आगे निकला जो सरकार के साथ आबकारी अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर दोहरी कमाई कर रहा है।

जाने कैसे हो रहा है यह गोरखधंधा..

छत्तीसगढ़ सरकार ने देशी / अंग्रेजी शराब दुकान संचालित करने के लिए शराब के पूर्व ठेकेदार से काफी लंबा चौड़ा दुकान किराए पर लिया है लेकिन इस दुकान के आधे हिस्से पर शराब दुकान संचालित है और आधे हिस्से को आबकारी विभाग से साठ गांठ कर एक सिंधी भाई ने उप किराए पर ले रखा है जिसे प्रतिदिन 02 हजार के हिसाब से तीन चखना सेंटर वालो को किराए पर दिया गया है।

बात कमाई की ..

तीन चखना सेंटरों से प्रतिदिन 06 हजार किराया मिलता है इस तरह एक महीने में 01 लाख 80 हजार और एक साल में 21 लाख 60 हजार अगर 05 साल की बात करे तो 01 करोड़ 08 लाख की अवैध कमाई की जा चुकी है।

सिंधी भाई की दोहरी कमाई..

अवैध आहाता को एक सिंधी भाई किराए पर देकर संचालित करा रहा है उसमें शर्त यह है कि इन चखना सेंटर सिर्फ उसी का सप्लाई किया समान बिकेगा जैसे थम्सअप , स्प्राइट , पानी पाउच और ग्लास इस तरह वो किराए के साथ सामानों पर भी मुनाफा कमा रहा है।

आहाता अवैध क्यो..

बात करे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की या वर्तमान भाजपा सरकार की दोनो ही सरकार में किसी भी शराब दुकानों में आहाता के लिए मंजूरी नही दी गई है ऐसे में कोई भी ब्यक्ति लोगो को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराता है या बैठा कर पिलाता है तो वह गैरकानूनी है इसके लिए सजा का भी प्रावधान है।

लेकिन सक्ती में खुलेआम शराब दुकान के भीतर ना सिर्फ अवैध आहाता चलाया जा रहा है बल्कि जगह को भी किराए पर दिया जा रहा है और ये सब हो रहा है जीरो टोरलेन्स का दावा करने वाली सरकार में।

To Be Continued…

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम
छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम
छत्तीसगढ़ - 33 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका का CMO और एकाउंटेंट गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 33 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका का CMO और एकाउंटेंट गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
जांजगीर चाम्पा - मामूली विवाद पर दिनदहाड़े चली गोली, एक ब्यक्ती घायल, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - मामूली विवाद पर दिनदहाड़े चली गोली, एक ब्यक्ती घायल, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, पूरा सेटअप के साथ 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, पूरा सेटअप के साथ 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ - ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत
सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद
सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद
सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH