इतने करोड़ की मालकिन हैं सोनिया गांधी , इटली में भी प्रॉपर्टी लेकिन नहीं है खुद की कार , एफिडेविट में खुला राज

नई दिल्ली , 16-02-2024 1:31:53 AM
Anil Tamboli
इतने करोड़ की मालकिन हैं सोनिया गांधी , इटली में भी प्रॉपर्टी लेकिन नहीं है खुद की कार , एफिडेविट में खुला राज
नई दिल्ली 15 फरवरी 2024 - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से नामांकन दाखिल किया है। अब सोनिया गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और पार्टी उन्हें राज्यसभा के रास्ते संसद भेज रही है। आइए, जानते हैं कि सोनिया गांधी की इनकम कितनी है और वह कितनी संपत्ति की मालकिन है..

सोनिया गांधी के पास कुल 12.53 करोड़ रुपये की संपत्ति है। लोकसभा चुनाव की तुलना में पांच साल में उनकी चल और अचल संपत्ति में 72 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। साल 2019 में सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने चुनावी एफिडेविट में बताया था कि उनकी संपत्ति 11.81 करोड़ रुपये है। वहीं, अब राज्यसभा चुनाव के लिए भरे गए नामांकन में दिए गए एफिडेविट में सोनिया ने इटली में पिता की प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा होने का उल्लेख किया है। उनका वहां पैतृक संपत्ति में हिस्सा है।

सोनिया गांधी के पास 88 किलो चांदी, 1267 ग्राम सोना और ज्वेलरी हैं। वहीं, 2019 में सोनिया ने दिल्ली के पास डेरामांडी गांव में तीन बीघा जमीन और सुल्तानपुर महरौली में 12 बीघा 15 बिस्वा जमीन बताई थी लेकिन इस बार दिए एफिडेविट में 12 बीघा जमीन का उल्लेख नहीं है।

उनके पास अब भी नई दिल्ली के डेरामंडी गांव में तीन बीघा कृषि जमीन है जिसकी कुल बाजार कीमत 5.88 करोड़ बताई गई है। सोनिया गांधी के पास खुद की कोई गाड़ी नहीं है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी खुद के पास कोई टू व्हीलर या फोर व्हीलर नहीं होना बताया था।

पिछले 5 साल में इनकम टैक्ट रिटर्न में दिखाई गई आय -

2018-19 में 10.23 लाख
2019-20 में 10.57 लाख
2020-21 में 09.90 लाख
2021-22 में 10.68 लाख
2022-23 में 16.69 लाख

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH