सक्ती - सट्टा खिलाने के आरोप में MK ऑटो पार्ट्स का संचालक सतीश अग्रवाल गिरफ्तार , भेजा गया जेल

सक्ती , 15-02-2024 12:19:28 AM
Anil Tamboli
सक्ती - सट्टा खिलाने के आरोप में MK ऑटो पार्ट्स का संचालक सतीश अग्रवाल गिरफ्तार , भेजा गया जेल
सक्ती 14 फरवरी 2024 - IPS अंकिता ने जब से सक्ती जिले की कमान संभाली है तभी से काला कारोबार करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है। SP अंकिता शर्मा ने जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को क्षेत्रो के संचालित सभी तरह के अवैध धंधों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में प्रशिक्षु DSP चंद्रहास देवांगन की टीम ने 08 फरवरी को झूलकदम रोड में स्थित MK ऑटो पार्ट्स में सट्टे खिलाए जाने की सूचना पर दबिस दी थी। दबिस के दौरान मौका पाकर MK ऑटो पार्ट्स का संचालक सतीश अग्रवाल फरार होने में कामयाब हो गया था। दबिस के दौरान पुलिस ने MK ऑटो पार्ट्स से भारी मात्रा में सट्टा पर्ची बरामद की थी।

पुलिस फरार सटोरिया सतीश अग्रवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुटी थी इसी दौरान बुधवार 14 फरवरी को मुखबिर की सूचना के आधार पर ASI नजरियस एक्का और प्रधान आरक्षक अजय कुर्रे ने फरार सटोरिया सतीश अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल उम्र 47 वर्ष निवासी हटरी चौक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तारी के बाद सतीश अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल उम्र 47 वर्ष को न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बता दे कि IPS अंकिता शर्मा ने सख्त चेतावनी दी है की जुआ सट्टा में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत

सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद

सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर

छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल

छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त

छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH