रायगढ़ से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा , इतने बजे होगी सक्ती जिले की सीमा में दाखिल

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायगढ़ से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा , इतने बजे होगी सक्ती जिले की सीमा में दाखिल
रायगढ़ 11 फरवरी 2024 - कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ जिले से छत्तीसगढ़ में आज प्रवेश कर गई. दर्रामुंडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उन्होंने प्रदेश में चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत की. रास्ते में उनके स्वागत के लिए कांग्रेस का झंडा लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ से शुरू होकर खरसिया होते हुए आज देर शाम सक्ती पहुंचेगी. सक्ती के अग्रसेन चौक में राहुल गांधी आम लोगों को संबोधित करेंगे. सक्ती के बाद राहुल गांधी कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे. रात्रि विश्राम भैसमा स्थित शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास होगा।

12 फरवरी को राहुल गांधी कोरबा के सीतामढ़ी चौक से पदयात्रा शुरू करेंगे. रात्रि विश्राम शिवनगर थाना तारा के पास सुरजपुर जिला में होगा. 13 फरवरी को सरगुजा जिला के रायगढ़ बस स्टैंड चौक (उदयपुर) से पदयात्रा प्रारंभ होगी और रात्रि विश्राम बलरामपुर जिले के झींगो में होगा. 14 फरवरी को बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा बलरामपुर जिला के रामानुजगंज में होगा।

सीमा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज को प्रदान करेंगे. रायगढ़ , खरसिया , सक्ती , कोरबा , अंबिकापुर से लेकर रामानुजगंज तक ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां की गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज स्वंय एवं वरिष्ठ नेतागण यात्रा की तैयारियों को स्वयं निगरानी कर रहे है. पूरे मार्ग में अलग-अलग पदाधिकारियो को जिम्मेदारियां दी गयी है।

बता दें कि 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी. छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 4 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पैदल चलेंगे।

ताज़ा समाचार

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH