एक महीने के भीतर चौथी बार कर्ज लेने जा रही है छत्तीसगढ़ की साय सरकार , इतने करोड़ के लिए किया आवेदन

रायपुर , 03-02-2024 8:17:59 PM
Anil Tamboli
एक महीने के भीतर चौथी बार कर्ज लेने जा रही है छत्तीसगढ़ की साय सरकार , इतने करोड़ के लिए किया आवेदन
रायपुर 03 जनवरी 2024 -  छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती सरकार खजाना इतना खाली करके गई है कि नई सरकार को बार-बार कर्ज लेना पड़ रहा है। प्रदेश की करीब 2 महीने पुरानी विष्णुदेव साय सरकार फिर हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) को आवेदन दिया है। महीने भर के भीतर यह चौथा मौका है जब राज्य सरकार कर्ज लेने जा रही है। पिछले चार सप्ताह से राज्य सरकार लगातार RBI के माध्यम से कर्ज ले रही है।

प्रदेश की नई विष्णुदेव साय सरकार अब तक तीन बार में 4 हजार करोड़ रुपये कर्ज ले चुकी है। फिर हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। इसे शामिल कर लें तो महीने भर में कर्ज की राशि 5 हजार करोड़ रुपये पहुंच जाएगी और राज्य सरकार पर कुल कर्ज भार 96 हजार करोड़ रुपये पहुंच जाएगा, जो चालू वित्तीय वर्ष के मूल बजट का 78 प्रतिशत से ज्यादा है। राज्य सरकार हर महीने करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा ब्याज भर रही है।

अफसरों के अनुसार प्रदेश सरकार का कर्ज पिछले 5 सालों में काफी बढ़ गया है। 01 नवंबर 2000 को जब राज्य बना तब 4686 करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला था। 2003 में जब भाजपा सत्ता में आई तो उसे करीब 08 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला था। 2018 तक यह बढ़कर 41 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया। 

2018 में कांग्रेस सत्ता में आई और 2023 तक सत्ता में रही। पिछले साल दिसंबर में हुई नई विधानसभा की पहली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन में बताया था कि राज्य सरकार पर इस वक्त 91 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। यानी 5 वर्षों में करीब 50 हजार करोड़ का कर्जभार बढ़ गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH