जांजगीर चाम्पा में ACB की कार्यवाही , रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सब इंजीनियर और दलाल गिरफ्तार ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा में ACB की कार्यवाही , रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सब इंजीनियर और दलाल गिरफ्तार ,,
जांजगीर चाम्पा 16 सितम्बर 2020 - एन्टी करप्शन ब्यूरो ( ACB ) की टीम ने बुधवार को जनपद पंचायत अकलतरा में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ अधिकारी और दलाल को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अकलतरा निवासी राजेश कुमार कोसले की पत्नी पूर्व पंचायत के कार्यकाल के दौरान मुड़पार गांव की सरंपच थी. इस दौरान पंचायत के तहत होने वाले कार्यों के मूल्यांकन रिपोर्ट बनवाने के लिए जनपद पंचायत अकलतरा के उप अभियंता सुमित राजपूत के पास गया था लेकिन पीड़ित का संपर्क दलाल राजकुमार रात्रे से हुआ. इसके बाद अधिकारी सुमित राजपूत ने मूल्यांकन रिपोर्ट बनाने के एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. तब इस पूरे मामले की सूचना राजेश कोसले ने बिलासपुर एसीबी को दी.

एसीबी की टीम ने मामले को गंभीरता लेते हुए पूरा जाल बिछाया और पहली किस्त की राशि 20 हजार रुपए लेते उप अभियंता सुमित राजपूत और दलाल राजकुमार रात्रे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई एसीबी के निदेशक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक आरिफ शेख और पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के दिशा निर्देश पर हुई है. गिरफ्तार आरोपी उप अभियंता सुमित राजपूत बलौदाबाजार जिले के कोदवा गांव और दलाल राजकुमार रात्रे बिलासपुर जिले के पेंड्री गांव के रहने वाले है।
एन्टी करप्शन ब्यूरो की इस कार्यवाही के बाद अकलतरा जनपद पंचायत में हड़कंप का माहौल है , बता दे की जब से आरिफ शेख ने ACB की कमान संभाली है तब से रिश्वतखोरो की शामत आई हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH