देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमितो का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमितो का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,
नई दिल्ली 16 सितम्बर - भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है. दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है. पिछले 11 दिनों में 10 लाख नए मामले सामने आए हैं. जबकि देश में पिछले 24 घंटों में 90,123 नए मामले सामने आए और 1290 लोगों की जान चली गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख 20 हजार हो गई है. इनमें से 82,066 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 95 हजार हो गई और 39 लाख 42 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

हालांकि, सरकार का कहना है कि भारत में संक्रमितों के ठीक होने की दर दुनिया में सबसे अधिक है. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 14 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 5,000 से कम है. देश में 18 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं, जहां एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 5000 और 50,000 के बीच है, जबकि ऐसे मात्र चार राज्य जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 50,000 से अधिक है.

भूषण ने जोर देकर कहा कि भारत में कोविड-19 जांच तेजी से बढ़ रही है. एक करोड़ से दो करोड़ नमूनों की जांच तक पहुंचने में 27 दिन का समय लिया जबकि केवल दस दिनों में चार करोड़ नमूनों से पांच करोड़ नमूनों तक की जांच पर पहुंच गए.

5 करोड़ 93 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट

ICMR के मुताबिक, 15 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 93 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है. कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं.

मृत्यु दर में गिरावट

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.63% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 20% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% से ज्यादा हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH