हर दिन बिखरते राहुल के रत्न , पांच रत्नों में से चार कह चुके हैं कांग्रेस को अलविदा, अब सिर्फ एक बाकी

नई दिल्ली , 15-01-2024 7:02:42 AM
Anil Tamboli
हर दिन बिखरते राहुल के रत्न , पांच रत्नों में से चार कह चुके हैं कांग्रेस को अलविदा, अब सिर्फ एक बाकी
नई दिल्ली 15 जनवरी 2024 - राहुल गाँधी मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं। कांग्रेस की यह ऐतिहासिक यात्रा उनकी पहली यात्रा का दूसरा चरण माना जा रहा हैं. माना यह भी जा रहा हैं कि राहुल गांधी समेत समूची कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव में मिले हार के गम को भुलाकर एक नई शुरुआत के लिए आगे बढ़ चुकी हैं। लेकिन इस बार राहुल गांधी के साथ उनके पुराने साथी नहीं हैं। कभी राहुल गांधी के पांच रत्न मानें जाने नेताओ में से चार पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं। पुराने साथियों में अब सिर्फ एक ही राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे है।

01) ज्योतिरादित्य सिंधिया - सीएम बनने की चाह रखने वाले सिंधिया ने 2018 विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ना सिर्फ पार्टी छोड़ी थी बल्कि 19 विधायक तोड़कर कांग्रेस की एमपी में बनी-बनाई सरकार को भी ढहा दिया था।

02) आर पीे एन सिंह - राहुल गांधी के बेहद करीबियों में एक नाम आरपीेएन सिंह का भी रहा। सिंह कांग्रेस के लोकप्रिय चेहरों में से एक थे लेकिन उन्होंने 2022 जनवरी में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया। करीब 60 साल के RPN सिंह की कांग्रेस के अंदर क्या अहमियत थी, उसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें पिछले 32 बरसों से पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती रही।

03) जितिन प्रसाद - राहुल गांधी के करीबी नेताओं में शुमार जितिन प्रसाद भी थे, जो पहले केंद्रीय मंत्री भी रहे थे और राहुल गांधी के बेहद करीबी मानें जाते थे। लेकिन उन्होंने भी 2021 में कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए।

04) मिलिंद देवड़ा - आज पार्टी छोड़ने वालों मिलिंद देवड़ा का नाम भी जुड़ गया। देवड़ा ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा ‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता आज खत्म हो गया है। इस तरह देखा जाएँ तो अब मात्र राजस्थान के युवा नेता सचिन पायलट ही राहुल गांधी के एक मात्र रत्न पार्टी में बाकी रह गये।

ये नेता छोड़ चुके है कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने की लिस्ट काफी लम्बी हैं फिर भी प्रमुख नेताओं में अबतक मिलिंद देवड़ा , कपिल सिब्बल , गुलाम नबी आजाद , हार्दिक पटेल , अश्विनी कुमार , सुनील जाखड़ , आर पी एन सिंह , ज्योतिरादित्य सिंधिया , जितिन प्रसाद , अल्पेश ठाकोर और अनिल एंटनी का नाम शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH