चौथी मंजिल से कूद कर खुदकुशी करने वाले ब्यवसाई के मामले में आया नया मोड़ ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चौथी मंजिल से कूद कर खुदकुशी करने वाले ब्यवसाई के मामले में आया नया मोड़ ,,
बिलासपुर 16 सितम्बर 2020 -  मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीराम प्लाजा की चौथी मंजिल से व्यापारी द्वारा कूदकर किए गए खुदकुशी के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। नियमानुसार व्यापारी अनिल गुप्ता की मौत के बाद उनकी कोरोना जांच की गई और मंगलवार को आई रिपोर्ट में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले कयास लगाया जा रहा था कि व्यापारी अनिल गुप्ता ने पत्नी के साथ अनबन के कारण खुदकुशी की होगी लेकिन अब लग रहा है कि संभावित कोरोना के डर से उन्होंने मौत को गले लगा लिया ।

आमतौर पर खुशमिजाज रहने वाले अनिल गुप्ता को सर्दी और खांसी रहने के बाद वह कोरोना जांच के लिए सोमवार को अस्पताल गए थे जिसके बाद से वो उदास थे। इसी उदासी में वे अकेले ही लिफ्ट से टेरेस पर गए और पहले अपनी कलाई और गर्दन काट कर खुदकुशी की कोशिश की , लेकिन जब इसमें सफल नहीं हुए तो उन्होंने ऊंचाई से छलांग लगा दी। बदकिस्मती से वे सेप्टिक टैंक के मेनहोल में जा गिरे और उनके शरीर का एक बड़ा हिस्सा सेप्टिक टैंक में समा गया। पुलिस और पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से उनके शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला ।अब उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन सभी की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके एक पड़ोसी ने बताया कि खुदकुशी के करीब 15 मिनट पहले ही उनसे अनिल गुप्ता की मुलाकात हुई थी लेकिन उन्होंने दुआ सलाम का भी उत्तर नहीं दिया था। रतनपुर के मालगुजार परिवार से संबंधित अनिल गुप्ता अपने बच्चों को लेकर भी काफी पजेसिव थे लेकिन कोरोना का डर ऐसा कि संक्रमित होने के डर से ही उन्होंने खुदकुशी कर ली और बाद में वे संक्रमित पाए भी गए । अब सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । तो वही उनके परिजनों और पड़ोसियों के भी कोरोना जांच की तैयारी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH