छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - घर मे घुसकर पिता और पुत्र पर जानलेवा हमला , दोनो का हॉस्पिटल में ईलाज जारी

कोंडागांव , 12-01-2024 7:02:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - घर मे घुसकर पिता और पुत्र पर जानलेवा हमला , दोनो का हॉस्पिटल में ईलाज जारी
कोण्डागांव 12 जनवरी 2024 - सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत बम्हनी गांव में कुछ युवकों ने पिता और पुत्र पर जानलेवा हमला किया है, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। घायलों के अनुसार, पड़ोसी मड़ानार गांव के कुछ युवकों ने उनके घर में घुसकर बंडासा से प्राणघातक हमला कर घायल किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर लिया है।

सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत बम्हनी गांव निवासी 50 वर्षीय जयलाल पटेल और उसके बेटे मनोज पटेल के घर में घुसकर हथियारबंद युवकों ने बंडासा से प्राण घातक हमला किया गया। इस बारे में घायल जयलाल पटेल ने बताया कि, देर रात वे अपने घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान मड़ानार गांव निवासी उतरन ठाकुर , अभी पटेल और मंगलू ठाकुर उनके घर आ धमके। तीनों विवाद करते हुए अपने साथ लाए हुए बंडासा से मनोज पटेल पर हमला करने लगे।

मनोज पर हमला होता देख उसके पिता जयलाल पटेल बीच-बचाव करने लगे, तो पिता पर भी बंडासा से वार कर दिया। हथियारबंद युवकों के इस घटना के बाद पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके चलते उन्हें कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। 

सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने उतरन ठाकुर , अभी पटेल और मंगलू ठाकुर के विरुद्ध IPC की धारा 294 , 324 , 34 , 452 और 506 का अपराध पंजीबद कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH