छत्तीसगढ़ - प्रसव के बाद जिला हॉस्पिटल की नर्स ने नवजात को 30 हजार में बेचा , खुलासे के बाद मचा हड़कंप

सुकमा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रसव के बाद जिला हॉस्पिटल की नर्स ने नवजात को 30 हजार में बेचा , खुलासे के बाद मचा हड़कंप
सुकमा 12 जनवरी 2024 - नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सरकारी अस्पताल की नर्स द्वारा आदिवासी महिला के बच्चे को 30 हजार रूपये में बेचे जाने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा होने के बाद कलेक्टर ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी नर्स के निलंबन का आदेश जारी किया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की जांच में हुए इस खुलासे के बाद आरोपी नर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। मामला सुकमा जिला के कोतवाली थानांतर्गत जिला अस्पताल का है। 

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल सुकमा में एक आदिवासी महिला ने 4 जनवरी को नवजात शिशु को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि बच्चे के जन्म के कुछ दिन बाद ही अस्पताल की नर्स ने उक्त नवजात शिशु को 30 हजार रूपये में बेच दिया गया। बच्चे के बेचने से मिले पैसें में से कुछ रकम परिजनों को भी दिये जाने की बात सामने आ रही है। 

स्वास्थ्य विभाग से प्रसूता के डिस्चार्ज के वक्त इस मामले की शिकायत सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू की। जांच में गरीब आदिवासी महिला के शिशु को बेचे जाने की पुष्टि होने पर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों और कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करने की तैयारी में है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि बच्चों की चाह रखने वालों के लिए उक्त नर्स गरीब आदिवासी परिवार को झांसे में लेती थी। जिनके यहां पहले से ही तीन-चार बच्चे हों उनको लक्षित कर वह यह काम करती थी।

सुकमा कोतवाली थाना प्रभारी शशीकांत भारद्वाज ने बताया कि शिकायत पर FIR दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में नर्स के साथ ही बच्चे के माता-पिता की क्या भूमिका है इसकी भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होते ही आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जायेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH