छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े लाखो की लूट से मची सनसनी , तीन नकाबपोश महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े लाखो की लूट से मची सनसनी , तीन नकाबपोश महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम
रायगढ़ 10 जनवरी 2024 - इस वक्त रायगढ़ जिले से लूट की सनसनी खेज वारदात निकल कर सामने आ रही है। दिनदहाड़े हुए इस वारदात में घर में काम करने वाली बाई के शामिल होने की बात सामने आ रही है, जिसने दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पहले तो महिला के हाथ-पांव बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद इत्मीनान से कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गयी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर भागने का प्रयास कर रही संदेही महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। लूट की ये वारदात रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक सूर्या विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की ये वारदात घटित हुई है। बताया जा रहा है कि कालोनी में रहने वाली शालिनी अग्रवाल घर में अकेली थी। सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास तीन नकाबपोश महिलाएं घर में घुसी और उन्होंने मकान मालकिन शालिनी अग्रवाल को धमकाते हुए सबसे पहले रस्सी से बांध दिया। इसके बाद शातिर महिलाओं ने घर में रखे पचास हजार रूपये और आलमारी से करीब 5 लाख रूपये कीमत के ज्वेलरी की लूट कर फरार हो गयी।

घटना के बाद किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाकर इसकी जानकारी पुलिस और आस पड़ोस के लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आयी। एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में नाकेबंदी कर लूट की वारदात में शामिल महिलाओं की सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी। CCTV के आधार पर एक महिला की पहचान पुलिस ने की है, जो पीड़िता के घर में मेड का काम करती थी। 

सूत्रों के मुताबिक लूट की वारदात के बाद तीनों महिलांए रायगढ़ से बाहर भागने के लिए रेल्वे स्टेशन पहुंची थी। तीनों महिला रेल्वे स्टेशन में ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। तभी चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने महिलाओं को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस घटना का खुलासा कर सकती है।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH