इंफाल से निकल कर मुंबई में खत्म होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा , देखे पूरा रूट मैप

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इंफाल से निकल कर मुंबई में खत्म होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा , देखे पूरा रूट मैप
नई दिल्ली 05 जनवरी 2024 - लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं. 14 जनवरी से शुरू होनी वाली इस यात्रा का नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' होगा. इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी. इससे पहले इस यात्रा नाम 'भारत न्याय यात्रा' दिया गया था।

जयराम रमेश ने कहा, "यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी. यात्रा 14 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाएंगे." उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।

उन्होंने कहा कि 6,700 किलोमीटर लंबी यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. इस दौरान राहुल गांधी बस और पद यात्रा करेंगे. इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी न्यौता दिया जाएगा। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 67 दिनों में 6713 किमी का सफर तय करेंगे. यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिले से होकर गुजरेगी. इसके अन्तर्गत 100 लोकसभा सीटें आएंगी. राहुल गांधी की यात्रा मुंबई में खत्म होगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप  

• मणिपुर में 107 किमी की यात्रा में 4 जिले कवर किए जाएंगे.
• नागालैंड में यात्रा 257 किमी का सफर करेगी और 5 जिले से होकर गुजरेगी.
• असम की 833 किमी के सफर में यात्रा 17 जिलों में जाएगी.
• अरुणाचल प्रदेश 55 किमी की यात्रा में 1 जिले को कवर किया जाएगा.
• मेघालय में राहुल गांधी 5 किमी की यात्रा करेंगे और 1 जिले से गुजरेंगे.
• पश्चिम बंगाल में 523 किमी का सफर तय किया जाए. इस दौरान यात्रा 7 जिलों में पहुंचेगी. 
• राहुल गांधी बिहार में 425 किमी लंबी यात्रा करेंगे और 7 जिलों को कवर करेंगे.
• इसके बाद यात्रा झारखंड जाएगी 804 किमी के सफर में 13 जिलों में पहुंचेगी. 
• उड़ीसा में 341 किमी लंबी यात्रा होगी और 4 जिलों से होकर जाएगी.
• छत्तीसगढ़ की 536 किमी में 7 जिलों की यात्रा होगी.
• उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी 1,074 किमी का सफर करेंगे और 20 जिलों से होकर जाएंगे.
• मध्य प्रदेश में 698 किमी यात्रा होगी और यह 9 जिलों में पहुंचेगी.
• राजस्थान में यात्रा 128 किमी का सफर तय करेगी और 2 जिलों से होकर गुजरेगी.
• गुजरात में 445 किमी का रास्ता कवर किया जाएगा और यह 7 जिलों से होकर जाएगी.
• महाराष्ट्र में यात्रा 480 किमी लंबी होगी. यह 6 जिलों से होकर जाएगी.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH