देश मे खतरनाक स्थिति में पहुँचा कोरोना का संक्रमण , पढ़े अब तक का पूरा अपडेट ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश मे खतरनाक स्थिति में पहुँचा कोरोना का संक्रमण , पढ़े अब तक का पूरा अपडेट ,,
नई दिल्ली 14 सितम्बर 2020 - भारत में कोरोना का आतंक जारी है. देश में पिछले 24 घंटों में 92,071 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे. वहीं 24 घंटे में 1136 लोगों की जान चली गई है. देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 48 लाख पार पहुंच गई है. दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है. लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 लाख 46 हजार हो गई है. इनमें से 79,722 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 86 हजार हो गई और 37 लाख 80 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है.

5 करोड़ 72 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट

ICMR के मुताबिक, 13 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 72 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है. कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं.

मृत्यु दर में गिरावट

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH