लुतरा शरीफ में कथित तांत्रिक ने झाड़ फूँक के नाम पर किया नाबालिग से कई दिनों तक दुष्कर्म ,,

बिलासपुर , 14-09-2020 4:00:01 PM
Anil Tamboli
लुतरा शरीफ में कथित तांत्रिक ने झाड़ फूँक के नाम पर किया नाबालिग से कई दिनों तक दुष्कर्म ,,
बिलासपुर 14 सितम्बर 2020 - 21वीं सदी में भी लोग जादू -टोना, तंत्र- मंत्र ,झाड़-फूंक पर विश्वास करते हैं और इसी अंधविश्वास का फायदा उठाकर तथा कथित तांत्रिक ना सिर्फ लोगों का शारीरिक , आर्थिक और मानसिक उत्त्पीडऩ कर रहे हैं बल्कि उनकी इज्जत के साथ भी खेलने से बाज नही आ रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला लूथरा से आया है। 

जानकारी के मुताबिक मुंगेली में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बेटी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी, जिसका इलाज अस्पताल में कराने की बजाय अंधविश्वास के चलते परिवार बलौदा के एक तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया। कुछ दिनों तक नाबालिक किशोरी का इलाज करने के बाद तांत्रिक ने झांसा दिया कि यहां उसका इलाज मुमकिन नहीं इसलिए इसका झाड़-फूंक लूतरा शरीफ में करना पड़ेगा । इसलिए उस परिवार को लूतरा शरीफ के आसपास मकान किराए में लेने को कहा गया।

तथा कथित तांत्रिक शाकिर अंसारी बाबा उर्फ छब्बू मौलवी के झांसे में आकर परिवार ने ऐसा ही किया, जिसके बाद बदमाश रोज उनके किराये के घर जाकर झाड़-फूंक का तमाशा करता रहा। इसी दौरान इस परिवार के बेटे की भी तबीयत खराब हो गई और मौलवी उसका भी इलाज करने लगा। हैरानी इस बात की थी कि कथित छब्बू बाबा उनके बेटे का झाड़ फूंक तो पांच 10 मिनट ही करता था लेकिन युवती को अकेले कमरे में बंद कर उसके साथ घंटों बिताता। इससे परिवार का शक भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा था। बाद में नाबालिग किशोरी ने ही इसका खुलासा किया कि शाकिर अंसारी यानी छब्बू बाबा झाड़-फूंक के बहाने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था और तंत्र मंत्र का डर दिखाकर उन्हें इसकी चर्चा किसी से नहीं कहने को धमकाता था ।

रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर आखिरकार नाबालिग ने इसकी शिकायत अपने पिता से कर दी । जिस बाबा को परिवार खुदा मान बैठा था, वह तो बलात्कारी निकला । यह जानते ही पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई । सच्चाई का अहसास होते ही पिता के होश ठिकाने लग गए और उन्होंने मुंगेली कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी, जहां से अग्रिम कार्यवाही के लिए मामले को लूतरा ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने शाकिर अंसारी बाबा उर्फ छब्बू सब्बू मौलवी लूतरा शरीफ में मानसिक रोग, भूत प्रेत ,ऊपरी बाधा के नाम पर सैकड़ों लोग इलाज कराने आते हैं। इनमें से कुछ यहीं रुक भी जाते हैं लेकिन इसी का फायदा इस बाबा जैसे लोग किस तरह उठा रहे हैं, इसका खुलासा इस घटना से हुआ है। दुष्कर्मी बाबा ने बीमार बच्ची का भी लिहाज नहीं किया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा और पूरा परिवार दरवाजे के बाहर उसके आगे नतमस्तक बैठा रहा, लेकिन जब सच्चाई उजागर हुई तो उनके होश ठिकाने लगे। यह घटना हर उस व्यक्ति के लिए सबक है जो ऐसे ढोंगी बाबाओं पर भरोसा कर अपनी बहू बेटियों को उन्हें सौंप देता है ।इसी अंधविश्वास का फायदा उठाकर ऐसे लोग अपना गलत- सही मकसद पूरा करते हैं । धर्म के नाम पर अधर्म का यह खेल कब से जारी है और इस ढोंगी बाबा ने और किन-किन के साथ ऐसा किया है पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH