छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..

रायपुर , 01/04/2026 8:00:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..

रायपुर 01 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यँहा एक बर्खास्त आरक्षक ने पत्नी और सौतेली बेटी को बेरहमी से मौत का घाट उतार दिया। यह वारदात विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुई। आरोपी की पहचान गुलाब साहू के रूप में हुई है, जो पुलिस विभाग में कार्यरत था लेकिन अनुशासनहीनता के कारण उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

घटना के दिन गुलाब साहू ने पहले अपनी पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी सौतेली बेटी चित्रा साहू (22) पर भी कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि चित्रा, लता साहू की पहली शादी से बेटी थी। करीब चार साल पहले लता साहू ने गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी।

घटना के बाद आरोपी खुद ही विधानसभा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। इस बीच पड़ोसियों ने भी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जानकारी में पारिवारिक विवाद को इस घटना की वजह बताया जा रहा है, हालांकि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी गुलाब साहू पहले से ही विवादित प्रवृत्ति का रहा है और इसी कारण उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया था। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH