छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार

राजनाँदगाँव , 01/04/2026 6:22:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार

राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ हुआ है। लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो का संचालन कर आरोपी युवतियों की फर्जी फोटो डाउनलोड कर उनकी फर्जी आईडी बनाते थे। इसे युवकों को भेज इनसे मीटिंग फिक्स करवाने और शादी लगाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलते थे।

एसपी अंकिता शर्मा को इसकी एक गुमनाम शिकायत मिली थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया और जांच के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जब छापा मारा तो मोबाइल में 2286 युवतियों की फोटो इंटरनेट, सोशल मीडिया से डाउनलोड मिली, जिन्हें फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को भेजा जाता था। पुलिस ने इस मामले में फर्जी मैरिज ब्यूरो का संचालन करने वाली एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने युवतियों के फोटो सोशल मीडिया और इंटरनेट से डाउनलोड कर फर्जी प्रोफाइल बनाई और व्हाट्सएप के माध्यम से युवकों को भेजी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये तक की ठगी की। पिछले एक साल के बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि कुल 37 लाख 69 हजार का लेन-देन हुआ है।

पुलिस ने मौके से 07 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 की-पैड मोबाइल और 09 रजिस्टर/कॉपी जब्त किए है। इस मामले में पुलिस ने नेहा पाठक, पिता शंकरनाथ पाठक, लेबर कॉलोनी, वार्ड नं. 17, थाना सिटी कोतवाली, राजनांदगांव और धर्मेन्द्र मानिकपुरी, पिता स्व. कमल दास, ग्राम जंगलपुर, कबीरधाम, हाल मुकाम रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी, थाना बसंतपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। वहीं अन्य संदिग्धों की तलाश भी पुलिस कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH