छत्तीसगढ़ - पूर्व भाजपा विधायक ने IAS अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा , CM से की शिकायत

रायपुर , 28-12-2023 6:48:33 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व भाजपा विधायक ने IAS अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा , CM से की शिकायत
रायपुर 28 दिसंबर 2023 - पाली-तानाखार के पूर्व भाजपा विधायक रामदयाल उइके ने सामान्य प्रशासन विभाग में संविदा में कार्यरत अधिकारी डीडी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उइके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर अधिकारी को एक्सटेंशन न देते हुए संविदा नियुक्ति को निरस्त करने की गुजारिश की है।

पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव स्तर पर काम कर रहे IAS अधिकारी डी.डी. सिंह को कांग्रेसी मानसिकता का अधिकारी बताया. उन्होंने कहा कि कटघोरा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट के लिए प्रयास करने के अलावा उनके विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया, जिससे भाजपा को विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा।

उइके ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार में बेलगाम हो चुके अफसर अभी भी कांग्रेस परंपरावाली जुगाड़ में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह सब कुछ उस सामान्य प्रशासन विभाग में हो रहा है, जिस पर प्रशासनिक अमले का ट्रांसफर, रिक्त पदों की स्थापना, संविदा नियुक्ति और एक्सटेशन जैसे मामले में मार्गदर्शन देने जैसे अहम कार्यों की जिम्मेदारी होती है।

पूर्व विधायक ने कहा कि डी.डी. सिंह की पूर्व सरकार के कार्यकाल में सीएम सचिवालय की ताकत सौम्या चौरसिया से काफी नजदीकी रही है. डी.डी. सिंह एक बार फिर एक्सटेंशन लेने के प्रयास में हैं, जो अभी स्वयं संविदा में है. राम दयाल उइके ने कहा कि उपरोक्त अफसर का संविदा पर एक्सटेंशन दिया जाता है, तो शासन की छवि धूमिल तो होगी ही साथ ही अफसरशाही में जुगाड़ वाले अफसरों की लॉबी फिर सक्रिय हो जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH