भाजपा विधायक की चेतावनी , पार्टी से निकाला तो 40 हजार करोड़ के घोटाले का कर दूंगा पर्दाफाश

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा विधायक की चेतावनी , पार्टी से निकाला तो 40 हजार करोड़ के घोटाले का कर दूंगा पर्दाफाश
बेंगलुरु 27 दिसंबर 2023 - कर्नाटक में भाजपा के असंतुष्ट विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने चेतावनी दे डाली कि अगर उन्हें पार्टी निकाला गया तो वे कोरोना काल में भाजपा सरकार के 40,000 करोड़ रुपए के कथित घोटालों का पर्दाफाश कर देंगे. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस बयान को हाथों-हाथ लेते हुए कह दिया कि यह उनके आरोपों का प्रमाण हैं कि भाजपा शासन के दौरान राज्य में 40 प्रतिशत कमीशन की सरकार थी।

येदियुरप्पा के दूसरे बेटे बीवाई विजयेंद्र को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से खफा चल रहे बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने विजयपुरा में कहा कि कर्नाटक में BJP सरकार ने कोविड के दौरान भारी भ्रष्टाचार किया है. वे मुझे नोटिस दें और मुझे पार्टी से निकालने की कोशिश करें, मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान कोरोना प्रबंधन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था. एक मास्क जिसकी कीमत 45 रुपए थी, येदियुरप्पा सरकार ने उस मास्क की कीमत 485 रुपए रखी थी।

भाजपा विधायक ने आगे और आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बेंगलुरु में 10,000 बिस्तरों की व्यवस्था की है. इन बिस्तरों को किराया पर लिया गया था. अगर खरीदा होता तो दो बिस्तर उसी कीमत पर खरीदे जा सकते थे. वे प्रति दिन 20,000 रुपए किराया देते थे. 20,000 रुपए में सेलाइन स्टैंड वाली दो खाटें खरीदी जा सकती थीं।

इन आरोपों को लेकर दस्तावेज जारी करने के लिए पूछे जाने पर यत्नाल ने कहा कि दस्तावेज लोक लेखा समिति के पास उपलब्ध थे. उन्होंने संवाददाताओं से कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल से बात करने को कहा, जो भाजपा शासन के दौरान अध्यक्ष थे. विजयपुरा विधायक ने कहा कि उन्हें लोक लेखा समिति का अध्यक्ष बनाने के लिए भी कहा गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि वह सब कुछ सार्वजनिक कर देंगे. इसलिए उनकी नियुक्ति नहीं की गयी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH