छत्तीसगढ़ में 2 पद 2 दर्जन दावेदार , 54 में से 14 को मिला पद , बाकी विधायकों को कहां एरजेस्ट करेगी सरकार

रायपुर , 27-12-2023 6:24:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में 2 पद 2 दर्जन दावेदार , 54 में से 14 को मिला पद , बाकी विधायकों को कहां एरजेस्ट करेगी सरकार
रायपुर 27 दिसंबर 2023 -  भाजपा के 54 में से 13 विधायक मुख्‍यमंत्री और मंत्री बन चुके हैं। जगदलपुर सीट से पहली बार विधायक चुने गए किरण सिंह देव को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाकर संगठन की कमान सौंप दी गई है। प्रदेश में भाजपा के जो 54 विधायक जीते हैं उनमें 19 वरिष्‍ठ विधायक हैं इनमें से अधिकांश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ये स्‍वभाविक रुप से पद के दावेदार हैं। इनमें से अब तक 8 विधायकों को पद मिल चुका है। 7 मंत्री बनाए गए हैं, जबकि एक विधानसभा के अध्‍यक्ष।

पद के दावेदारों में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री के अलावा सांसद का पद छोड़कर आई रेणुका सिंह और गोमती साय और कद्दावर नेताओं को हरा कर विधानसभा पहुंचे पहली बार के विधायक भी शामिल हैं। पहली बार वाले 6 विधायक पद पा चुके हैं। इनमें दो डिप्‍टी सीएम और तीन मंत्री के साथ प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए गए किरणदेव शामिल हैं। गोमती साय के अलावा पद के दावेदार पहली बार के विधायकों में नीलकंठ टेकाम,  पुरंदर मिश्रा , रामकुमार टोप्पो , अनुज शर्मा प्रमुख रुप से शामिल हैं। वहीं, पद के दावेदार वरिष्‍ठ विधायकों में रेणुका सिंह , भैया लाल राजवाड़े , पुन्नुलाल मोहले , धर्मजीत सिंह , धरम लाल कौशिक , अमर अग्रवाल , राजेश मूणत , अजय चंद्राकर , विक्रम उसेंडी और लता उसेंडी मुख्‍य रुप से शामिल हैं।

हालांकि कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्‍त पदों की कमी नहीं है। निगम मंडल से लेकर प्राधिकरणों में नियुक्ति होनी है लेकिन विधानसभा और सरकार में अब केवल एक-एक पद बचा है। विधानसभा में उपाध्‍यक्ष का और सरकार में एक मंत्री का पद खाली है। इसमें उपाध्‍यक्ष का पद किसी वरिष्‍ठ विधायक को मिलना तय है। ऐसे में एक मात्र बचे मंत्री पद के लिए वरिष्‍ठ के साथ ही पहली बार के विधायक भी नजर गड़ाए बैठे हैं। 

इन विधायकों को मिल चुका है पद :-

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष- किरण देव (जगदलपुर)
विधानसभा अध्‍यक्ष- डॉ. रमन सिंह (राजनंदगांव)
मुख्‍यमंत्री- विष्णुदेव साय (कुनकुरी)
उप मुख्‍यमंत्री- अरुण साव (लोरमी) 
विजय शर्मा (कवर्धा)

मंत्री- बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर शहर दक्षिण) राम विचार नेताम (रामानुजगंज) लखनलाल देवांगन (कोरबा) दयालदास बघेल (नवागढ़) श्याम बिहारी जायसवाल (मनेन्द्रगढ़) लक्ष्मी राजवाड़े (भटगांव) ओम प्रकाश चौधरी (रायगढ़) केदार कश्यप (नारायणपुर) टैंक राम वर्मा (बलौदाबाजार)

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH