अटेंडेंट ने किया क्वारंटाइन सेंटर में महिला के साथ दुष्कर्म , धमकी दे कर कई बार बनाये संबंध ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अटेंडेंट ने किया क्वारंटाइन सेंटर में महिला के साथ दुष्कर्म , धमकी दे कर कई बार बनाये संबंध ,,
मुंबई 13 सितम्बर 2020 -  क्वारंटाइन सेंटर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अटेंडेंट ने गर्म पानी देने के बहाने महिला को तीन बार हवस का शिकार बनाया। ये पूरा मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक कोविड-19 क्वारंटाइन सेंटर का है। कोविड-19 क्वारंटाइन सेंटर के सहायक को वहां एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नवघर पुलिस थाने के निरीक्षक संपत पाटिल ने बताया कि घटना जून की है लेकिन शनिवार को यह उस वक्त सामने आई जब युवती ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि घटना उस वक्त की है जब वह मीरा रोड़ स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती 11 वर्षीय रिश्तेदार की देखभाल के लिए गई थी।

पुलिस के मुताबिक महिला क्वारंटाइन सेंटर में अपनी 10 माह की बच्ची के साथ ही रह रही थी ताकि कोरोना वायरस संक्रमित उसके 11 साल के रिश्तेदार की देखभाल हो सके। पाटिल ने बताया कि आरोपी गर्म पानी देने के लिए उसके कमरे में जाता था और उस दौरान उसने महिला के साथ कथित रूप से अनुचित बर्ताव किया, जिसका महिला ने विरोध किया, इस पर आरोपी ने उसकी बच्ची की हत्या करने की धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने जून के पहले हफ्ते में महिला के कमरे में उससे तीन बार दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि महिला आरोपी के डर से उस वक्त पुलिस के पास नहीं गई, शनिवार को उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH