पामगढ़ सी एच सी में बड़ी लापरवाही ईलाज के आभाव में बच्ची की हुई मौत , रात में सोता रहा स्टॉफ ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पामगढ़ सी एच सी में बड़ी लापरवाही ईलाज के आभाव में बच्ची की हुई मौत , रात में सोता रहा स्टॉफ ,,
पामगढ़ 13 सितम्बर 2020 - पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से एक बच्ची की मौत हो गई।

हॉस्पिटल पहुंचने के आधा घंटा तक बच्ची का इलाज नहीं हुआ ईलाज के आभाव में बच्ची तड़प रही थी और हॉस्पिटल का स्टॉफ एक कमरे में सो रहा था , जिसे बड़ी मुश्किल से उठाया गया, स्टाफ बच्ची तक पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना शनिवार की देर रात लगभग 1:25 बजे की बताई जा रही है ,पामगढ़ के उप सरपंच पति दिनेश खरे किसी काम से हॉस्पिटल पहुंचे हुए थे, इसी दौरान एक बच्ची को लेकर उसके माता-पिता भी पहुंचे बच्ची को तड़पता देख उसे तत्काल हॉस्पिटल के बेड में लेटाया गया हॉस्पिटल में उसे देखने के लिए कोई कर्मचारी नहीं था माता-पिता को बच्ची के पास छोड़ स्टाफ को हॉस्पिटल में ढूढ़ने लगे, किन्तु वे कही नहीं मिले, फिर बच्ची को तड़पता देख वे लोग स्वयं ऑक्सीजन लगाने की कोशिश करने लगे 
फिर दिनेश खरे हॉस्पिटल के सभी कमरों में देखा तो एक कमरे में स्टाफ के लोग सो रहे थे दरवाजे को जोरों से खटखटाया तब स्टाफ के लोग बाहर आए फिर उसे घटना की जानकारी दी गई तब वे बच्ची को देखने पहुंचे, दिनेश ने बताया की स्टाफ जब तक पहुंची तब तक बच्ची की मौत हो गई थी स्टाफ ने बच्ची का इलाज शुरू किया, लेकिन तब-तक बहुत देर हो चुकी थी

BMO को भी लगाया गया फोन

हॉस्पिटल में स्टाफ नहीं होने पर BMO डॉ सौरभ यादव को उनके मोबाईल पर लगभग 1:41 बजे कॉल किया गया| किन्तु उनका कॉल रिसिप्ट नहीं हो पाया | जिसके बाद पुनः स्टाफ की खोज की गयी |

रात में बच्ची को काटा था बिच्छु

राहौद निवासी 7 वर्षीय बच्ची के पिता सूरज निर्मलकर ने बताया की रात को बच्ची ने अपनी माँ को बताया की उसके जांघ के पास कुछ कटा है, वही ज़मीन में एक बिच्छू पड़ा हुआ था, परिजनों ने उसे पास से निजी दवाखाना लेकर पहुंचे वहां दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला, फिर दूसरे जगह लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उसे पामगढ़ ले जाने की सलाह दी, जिसके बाद उसे पामगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे| सूरज ने बताया की हॉस्पिटल में पहुंचे पर कोई स्टाफ नहीं था उनकी दो लोगों ने मदद की, जिसके बाद हॉस्पिटल स्टाफ पहुंचा और इलाज शुरू किया, लेकिन बच्ची को नहीं बचा पाए।

पामगढ़ से किशोरी कश्यप की रिपोर्ट - 
पामगढ़ सी एच सी में बड़ी लापरवाही ईलाज के आभाव में बच्ची की हुई मौत , रात में सोता रहा स्टॉफ ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH