ईसाइयों की प्रार्थना सभा में सीरियल ब्लास्ट , एक कि मौत 36 गंभीर , NSG मौके के लिए रवाना , दिल्ली में भी अलर्ट

देश , 29-10-2023 7:41:26 PM
Anil Tamboli
ईसाइयों की प्रार्थना सभा में सीरियल ब्लास्ट , एक कि मौत 36 गंभीर , NSG मौके के लिए रवाना , दिल्ली में भी अलर्ट
एर्नाकुलम  29 अक्टूबर 2023 - केरल रविवार की सुबह एक के बाद एक लगातार तीन धमाकों से दहल गया. केरल के एर्नाकुलम में ईसाइयों की प्रार्थना सभा में 3 धमाके हुए जिसमें अब तक एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 36 से ज्यादा लोग घायल हैं. ये धमाके कन्वेंशन सेंटर में किए गए हैं.

घटनास्थल पर पुलिस को धमाके में इस्तेमाल होने वाला वायर , बैट्री और अन्य संदिग्ध सामान भी मिला है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि टिफिन बॉक्स में बम को रखा गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से NSG के बम स्क्वॉड को भी केरल के लिए रवाना कर दिया गया है. NSG की इस टीम में दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं जो घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करेंगे।

इस धमाके के बाद का जो वीडियो सामने आया है उसमें हर तरफ सिर्फ आग और धुआं ही नजर आ रहा है. धमाका कैसे हुआ और किसने किया है ये अभी साफ नहीं है. देश के गृहमंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से भी बात की है।

बता दें कि पिनरई विजय अभी दिल्ली में ही हैं. इजरायल और हमास के बीच चल रहे जंग को लेकर फिलस्तीन के समर्थन में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने विजयन दिल्ली आए हुए हैं और उधर उनके राज्य में ये धमाका हो गया. इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन लेफ्ट पार्टी ने किया है।

इस धमाके को लेकर केरल के डीजीपी ने कहा, 'आज सुबह लगभग 9:40 बजे ज़मरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा, 'कन्वेंशन सेंटर में, एक क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था. हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं. एडिशनल डीजीपी भी रास्ते में हैं. मैं भी जल्द ही मौके पर पहुंचूंगा. हम पूरी जांच कर रहे हैं, हम पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.'

खुफिया एजेंसी ने जारी किया था अलर्ट

खुफिया एजेंसियों ने इजरायल- फिलीस्तीन को लेकर एक महत्वपूर्ण अलर्ट भी जारी किया था. इसमें जिक्र किया गया था की भारत में यहूदियों के स्थल आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं. इतना ही नहीं हाल में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISIS के जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था उन्होंने भी मुंबई के चावर्ड हाउस में यहूदियों के एक महत्वपूर्ण स्थल की रेकी की था और वहां के वीडियो विदेशी आतंकियों को भेजे थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH