पानी की बूंद बूंद को तरस रहे है झरना के ग्रामीण , सरकारी पानी टंकी बना शो पीस
छत्तीसगढ़ , 25-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा 25 मई - जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत झरना के ग्रामीण इन दिनों पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं , झरना गांव में शासन द्वारा नल-जल योजना की शुरुवात तो की गई थी लेकिन देख-रेख के अभाव में इस योजना ने महज एक साल के भीतर दम तोड़ दिया । अब तपती धूप और तेज गर्मी में ग्रामीण सुबह से दैनिक दिनचर्या के लिए पानी ढोने को मजबूर है , अब ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या पर प्रशासन का ध्यानाकर्षण करते हुए इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों के मुताबिक करीब 6 साल पहले गांव में नल-जल योजना का काम पूर्ण हुआ। घर-घर में पानी पहुंचाने के लिए कनेक्शन भी लगाए गए थे और जगह-जगह पानी टंकी का निर्माण किया गया था करीब एक साल तक सभी ग्रामीणों के घर पानी भी पहुंचा लेकिन देख-रेख के अभाव में इस योजना ने साल भर में ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पंचायत ने अब कुछ मरम्मत कराई है। जिसके बाद भी केवल आधे गांव में ही पानी पहुंच रहा है और आधे गांव में पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार