PUBG को लेकर एक नई और बड़ी खबर , सरकार के कहने पर गूगल प्ले स्टोर ने PUBG को किया ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
PUBG को लेकर एक नई और बड़ी खबर , सरकार के कहने पर गूगल प्ले स्टोर ने PUBG को किया ,,
नई दिल्ली 04 सितम्बर 2020 - भारत सरकार ने बुधवार को देश में चीन पर डिजिटल वार करते हुए 118 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया. इस लिस्ट में भारत का सबसे पॉपुलर गेमिंग ऐप PUBG Mobile भी शामिल है. अब ऐप को बैन किए जाने के लगभग दो दिन बाद भारत में इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया है.

PUBG Mobile को अब एंड्रॉयड या iOS यूजर्स ऐप स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं. प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर अब जब आप सर्च करेंगे तो आपको रिजल्ट्स नहीं मिलेंगे. भारत में पहले भी जब चीनी ऐप्स का बैन किया गया था, तब ऐसा ही हुआ था. बैन की प्रक्रिया को पूरा करने का अगला स्टेप ये होगा कि भारत में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा PUBG मोबाइल का ऐक्सेस ब्लॉक किया जाएगा.

हालांकि, आपको बता दें अगर आप गूगल पर PUBG Mobile सर्च करेंगे तो आपको ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर लिस्टिंग दिखाई देगा. लेकिन जैसे ही आप लिंक को सेलेक्ट कर प्ले स्टोर पहुंचेंगे ऐप डाउनलोड नहीं होगा. चूंकि ये कदम अभी-अभी उठाया गया है, ऐसे में संभव है कि प्ले स्टोर लिस्टिंग को क्लियर करने में थोड़ा समय लगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें PUBG Mobile के साथ ही इसके लाइट वर्जन PUBG Mobile Lite को भी ऐप स्टोर्स से हटा दिया गया है. ध्यान रहे भारत में PUBG को बैन नहीं किया गया है, यानी आप PC या गेमिंग कंसोल पर इसे खेल सकते हैं.

बुधवार को 118 चीनी ऐप्स को बैन करते हुए सरकार ने बयान जारी किया और कहा कि ये पहले के ऐप्स की ही तरह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थे.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH