सक्ती - अवैध संबंध का शक बना हत्या का वजह , पति ने बेरहमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट

सक्ती , 12-10-2023 6:23:14 AM
Anil Tamboli
सक्ती - अवैध संबंध का शक बना हत्या का वजह , पति ने बेरहमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट
सक्ती 12 अक्टूबर 2023 - सक्ती के वार्ड क्रमांक 18 में एक घर से एक महिला की लाश बरामद हुई थी जांच के दौरान पता चला कि अवैध संबंध के शक में पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. एक दिन पति ने पत्नी पर हमला किया. इसके बाद पत्नी को घर पर ही छोड़कर अपने 3 साल के बेटे को लेकर पति भाग गया. हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। ये पूरा मामला जिले के सक्ती थाना क्षेत्र का है।

09 अक्टूबर को सक्ती पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 18 कुरैशी चाल में एक महिला का शव पड़ा है. जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की. आस-पास के लोगों ने बताया कि शव घर पर पड़ा हुआ था. घर में सब कुछ बिखरा पड़ा था. महिला का पति भी घर में नहीं है।

पड़ोसियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अक्सर मृत महिला का पति से विवाद होता रहता था. सक्ती पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की. इसके बाद पता चला कि मृतका का पति अमित चौधरी झारसुगुड़ा का रहने वाला है, जो कि रायगढ़ में नौकरी करता था. पत्नी और बच्चा सक्ती में रहते थे. बीच-बीच में अमित सक्ती आकर परिवार से मिलता रहता था. घर में छानबीन के दौरान पुलिस को मृतका के पति का आधार कार्ड मिला. जिसमें उसका पता झारसुगुड़ा ओडिशा था. इसके आधार पर सक्ती पुलिस ने एक टीम रायगढ़ और दूसरी टीम ओडिशा रवाना किया. 10 अक्टूबर को रायगढ़ में पुलिस को आरोपी पति मिल गया।

आरोपी पति ने बताया कि उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था. पत्नी के मोबाइल में किसी और की फोटो देखकर वह भड़क गया. इसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ. पति ने पत्नी के साथ मारपीट की. इस बीच उसने पत्नी का सिर दीवार पर दे मारा, जिससे पत्नी के सिर से काफी खून बहने लगा. वो उसे वहीं छोड़कर अपने तीन साल के बच्चे के साथ घर से भाग गया. फिलहाल आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH