ऑन लाईन मोबाईल गेम खेलने पर अब दो साल की सजा का प्रावधान , सरकार ने लिया फैसला ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऑन लाईन मोबाईल गेम खेलने पर अब दो साल की सजा का प्रावधान , सरकार ने लिया फैसला ,,
अमरावती 03 सितम्बर 2020 - आंध्र प्रदेश सरकार ने गुरुवार को रम्मी और पोकर जैसे ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया जो युवाओं को गलत रास्ते पर धकेल रहे है। सूचना मंत्री पर्नी वेंकटरामैया (नानी) ने कहा कि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट ने ऑनलाइन जुआ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। मंत्रिमंडल की बैठक के अंत में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन जुआ ऐसा बन गया है जो युवाओं को ‘गुमराह’ करके उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। नानी ने कहा कि इसलिए हमने युवाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे सभी ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, ऑनलाइन जुए के आयोजकों को पहली बार अपराध के अलावा, एक साल के लिए जेल जाना होगा। दूसरे अपराध के लिए जुर्माने के साथ दो साल तक जेल की सजा होगी। मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेम खेलते हुए पकड़े गए लोगों को छह महीने की जेल की सजा होगी।
वहीं, दूसरी तरफ भारत सरकार द्वारा लगातार चीनी एप को बैन करने का सिलसिला जारी है। सरकार ने एक बार फिर pubg सहित 118 विदेशी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।  पॉप्युलर मल्टीप्लेयर गेम समेत सरकार ने कुल 118 ऐप्स को बैन कर दिया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि ये ऐप्स भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा सकते थे।
 सरकार द्वारा जारी किए गए नए आदेश में कहा गया है कि इन ऐप्स की ओर से कलेक्ट किए गए डेटा को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे जोकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सही नहीं है। इसे देखते हुए इन्हें बैन करने का फैसला किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH