महिला को आंटी कहना ATM के गार्ड को पड़ा भारी , बीच सड़क पर हो गई चप्पलों से पिटाई

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला को आंटी कहना ATM के गार्ड को पड़ा भारी , बीच सड़क पर हो गई चप्पलों से पिटाई
बंगलुरू 26 सितंबर 2023 - अगर आप भी किसी महिला को आंटी कहने जा रहे हैं तो जरा सोच समझ कर इस शब्द का इस्तेमाल करने की सोचें क्योंकि आपकी धुनाई भी हो सकती है। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक ATM गार्ड के साथ मंगलवार को यही हुआ है। इस गार्ड ने वहाँ आई महिला को आंटी क्या कहा कि महिला आगबबूला हो गई। फिर क्या था… उसने गार्ड को थप्पड़ रसीद करने के साथ ही उसकी चप्पलों से धुनाई कर डाली।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने ATM से पैसे निकाले थे और वो इसके बाद केबिन के दरवाजे के पास खड़ी थी। सुरक्षा गार्ड ने अन्य ग्राहकों के लिए रास्ता बनाने की कोशिश में उन्हें ‘आंटी’ कहते हुए एक तरफ हटने के लिए कहा था। इसके बाद महिला भड़क गई और गार्ड के साथ मारपीट करने लगी। महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालाँकि वो अभी बेल पर बाहर है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ‘आंटी’ शब्द को सुनते ही महिला नाराज हो गई। उसने गार्ड को चप्पलों से पीटा, थप्पड़ भी बरसाए। पीट रहे गार्ड को देख वहाँ से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद महिला के खिलाफ बाद मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने कयास लगाया है कि घटना के वक्त महिला शायद सेहत संबंधी परेशानियों से जूझ रही होगी। पुलिस सभी पहलू पर जाँच कर रही है। हमले के कारण हालाँकि सुरक्षा गार्ड को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। आरोपित महिला फिलहाल जमानत पर बाहर है।

यह पहला केस नहीं है, जब किसी महिला ने ऐसा किया हो। कर्नाटक से दूर उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-75 में बुधवार (20 सितंबर, 2023) को एक महिला के एक शख्स से बदतमीजी का केस सामने आया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH