पति के सामने पत्नी के साथ हुआ गैंगरेप , बच्चो को स्कूल भेज कर पति और पत्नी ने खाया जहर , दोनो की मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति के सामने पत्नी के साथ हुआ गैंगरेप , बच्चो को स्कूल भेज कर पति और पत्नी ने खाया जहर , दोनो की मौत
बस्ती 25 सितंबर 2023 - यूपी के बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पति और पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया. आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म से आहत पति और पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया. सुबह जब घरवालों को पता चला तो दोनों को अस्पताल ले गए. इस दौरान पति की रास्ते में मौत हो गई जबकि जिला अस्पताल से डाक्टरों ने पत्नी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां पर इलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।

30 वर्षीय पति और 27 वर्षीय पत्नी की मौत के बाद परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है. तहरीर में बताया कि बीते शनिवार को दोनों दरिंदों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. मृतका ने परिजनों से मौत से पहले आपबीती सुनाई थी, जिसके आधार पर दो युवकों के खिलाफ परिजनों ने दुष्कर्म की तहरीर दी. आशंका जताई जा रही है कि घटना से आहत पति-पत्नी ने बिना किसी को कुछ बताए जहर खा लिया. घर के पीछे जहर की पुड़िया और स्टील का ग्लास भी परिजनों को मिला था।

मृतक दंपत्ति के बच्चों का कहना है कि दो लोग घर पर आकर 12 बजे रात में मम्मी पापा का वीडियो बना रहे थे. हमलोग जब सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे तो मम्मी-पापा ने बुलाया और कहा कि हम लोग मरने वाले हैं. हमलोगों ने जहर खा लिया है. उन्होंने गांव के दो लोगों पर रात में वीडियो बनाने की बात बताई थी. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH