न्यूज चैनल की आड़ में हनीट्रेप , स्टिंग आपरेसन और ब्लैकमेलिंग का खेल , क्राइम ब्रांच ने न्यूज चैनल के दफ्तर में की छापामारी ,,

मध्य प्रदेश , 03-09-2020 6:01:02 AM
Anil Tamboli
न्यूज चैनल की आड़ में हनीट्रेप , स्टिंग आपरेसन और ब्लैकमेलिंग का खेल ,  क्राइम ब्रांच ने न्यूज चैनल के दफ्तर में की छापामारी ,,
भोपाल 03 सितम्बर 2020 - राजधानी भोपाल में स्टिंग ऑपरेशन और ब्लैकमेलिंग के मामले में क्राइम ब्रांच भोपाल ने बुधवार की दोपहर को एक न्यूज चैनल के दफ्तर में छापामारी की। एएसपी क्राइम गोपाल धाकड़ की टीम द्वारा चैनल के दफ्तर में कार्रवाई करते हुए यहां के कम्प्यूटर भी चेक किये। इसी चैनल द्वारा एक लड़की के जरिए डॉ. मरावी का स्टिंग ऑपरेशन किया था। आरोप है कि, ब्लैकमेलिंग में 50 लाख रुपए की डिमांड की गई थी और आरोपी टीम इसी चैनल का नाम बताते हुए ब्लैकमेल कर रही थी।

इन चीजों की हो रही जांच

क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर के प्रेस कॉम्पलेक्स स्थित इस चैनल के दफ्तर में स्टाफ को न्यूज रूम से बाहर किया और फिर सर्वर, कम्प्यूटर चेक करने शुरु किये। एएसपी क्राइम ब्रांच गोपाल धाकड़ ने खुद ऑफिस के कर्मचारियों समेत चैनल हेड, सीईओ और आरोपी बनाए गए युवकों की फाइल और फोटो की जांच की। साथ ही, सारा डेटा पेन ड्राइव में ले लिया गया है और हार्डडिस्क की जांच की जा रही है, जाना जा सके कि, इससे पहले भी क्या चैनल के रिपोर्टर्स ने स्टिंग ऑपरेशन और ब्लैकमेलिंग की है। वहीं, चैनल के रजिस्ट्रेशन और लीगल डाक्युमेंट्स की भी जांच हुई है। जानकारी के मुताबिक, मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने डॉक्टर मरावी को तलब किया

ब्लैकमेलिंग मामले में फंसे राजधानी के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी को क्राइम ब्रांच ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। उम्मीद है कि, सीबीआई द्वारा शिकायतकर्ता और आरोपी युवती का आमना-सामना कराया जा सकता है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि,पूरे मामले में रिपोर्टर बनने वाली युवती का पति भी इस खेल में शामिल था। वो ही स्टिंग ऑपरेशन के दौरान क्लीनिक के बाहर मौजूद रहने से लेकर अवधपुरी स्थित डॉक्टर मरावी के घर तक उनके साथ मौजूद था।हालांकि, क्राइम ब्रांच ने डॉक्टर की शिकायत पर बनालाल, अवधेश और तपन के अलावा दो युवतियों को भी आरोपी माना है। इनमें से बनालाल और अवधेश को जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला -

राजधानी भोपाल में हनीट्रैप मामले में हमीदिया अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी फंसे हुए हैं। उन पर एक लड़की ने क्लीनिक बुला कर छेड़छाड़ करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व अधीक्षक डॉ. मरावी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज की थी कि, उनसे 50 लाख रुपए की मांग करते हुए ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने भी पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 लड़कियों समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मरावी की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH