राह चलती युवती को दुकान में खींच कर हैवानियत , युवती को नग्न हालत में छोड़ कर फरार हुए आरोपी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राह चलती युवती को दुकान में खींच कर हैवानियत , युवती को नग्न हालत में छोड़ कर फरार हुए आरोपी
फतेहपुर 24 सितंबर 2023 - फतेहपुर शहर के नजदीक एक युवती की अस्मत से सरेआम खिलवाड़ का मामला सामने आया है। दरिंदे राह चलती युवती को दुकान में घसीटकर ले गए और निर्वस्त्र कर हैवानियत का प्रयास किया। विरोध पर औजारों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान आसपास के लोग भी खामोश रहे। पुलिस ने दुकानदार भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली 19 साल की युवती 21 सितंबर को शहर में बहन के घर आई थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह स्कूटी से गांव लौट रही थी। शहर सीमा से कुछ दूर गंभरी गांव में पड़ोसी शाखा गांव का राहुल सोनी की सराफा की दुकान है। स्कूटी सवार युवती उसकी दुकान से सामने से गुजर रही थी।

आरोप है कि राहुल सोनी और उसका भाई रोहित , पवन और साथी अंकित सोनी ने उसकी स्कूटी रुकवाई और सरेराह मारपीट कर उसे खींचकर दुकान के अंदर ले गए और उसे निर्वस्त्र कर दिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। पीड़िता के विरोध पर आरोपियों ने आभूषण बनाने वाले औजारों से उसे पीटा। उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं खौफ फैलाने के लिए निर्वस्त्र हालत में दुकान के बाहर फेंक दिया।

पीड़िता ने किसी तरह अपने कपड़े पहने। आरोप है कि उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। इसी दौरान बहन का फोन युवती के पास पहुंचा। आपबीती बताने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। आरोपी दुकान में ताला डालकर भाग निकले।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH