ससुराल में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई नवब्याहता पत्नी , पति ने करा दी दोनो की शादी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ससुराल में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई नवब्याहता पत्नी , पति ने करा दी दोनो की शादी
देवरिया 24 सितंबर 2023 - बॉलीवुड की "हम दिल दे चुके सनम" फिल्म जैसी कहानी उत्तर प्रदेश के देवरिया में देखने को मिली. यहां एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा. जैसे ही प्रेमिका के पति को यह बात पता चली तो उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. यह अनोखी शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मामला देवरिया जिले के थाना बरियारपुर नगर पंचायत का है. यहां रहने वाले एक युवक की शादी एक साल पहले बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के थाना भोरे क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन शुक्रवार की रात को पत्नी का प्रेमी जो बिहार के भोरे का रहने वाला है अचानक अपनी प्रेमिका से मिलने बरियारपुर उसके ससुराल पहुंच गया. घर के अंदर पकड़े जाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए. प्रेमी की जमकर पिटाई की गई।

प्रेमी को इस कदर पिटता देख प्रेमिका अपने पति से गुहार लगाने लगी कि उसके प्रेमी को छोड़ दिया जाए. यह देखते ही पति का दिल पसीज गया और उसने तय किया कि वो अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा देगा. पति ने अपने घर वालों और ससुराल वालों को पहले मनाया. जब वो इस शादी के लिए मान गए तो पति ने मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई. फिर खुशी से दोनों को विदा भी किया।

बिहार के गोपालगंज जिले के थाना भोरे के रेडवरिया गांव के रहने वाले आकाश शाह की मानें तो उसका अपने पड़ोस के गांव की रहने वाली युवती के साथ दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह वेल्डिंग का छोटा-मोटा काम करता है. इस बीच एक वर्ष पूर्व युवती की शादी देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में हो गयी लेकिन वह अपनी प्रेमिका को भूल नहीं पा रहा था. इसी बीच वह शुक्रवार की रात उससे मिलने उसके ससुराल पहुंच गया. वहां पहले तो गांव वालों ने उसकी पिटाई की. लेकिन बाद में उसकी शादी प्रेमिका से करवा दी गई।

थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्हें भी इस मामले की सूचना मिली थी. लेकिन ग्रामीणों ने ग्राम स्तर पर इस मामले का निस्तारण कर लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH