सिर्फ सितम्बर महीने में ही मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त , ऐसे उठाये लाभ ,,

देश , 02-09-2020 1:38:51 PM
Anil Tamboli
सिर्फ सितम्बर महीने में ही मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त , ऐसे उठाये लाभ ,,
नई दिल्ली 02 सितम्बर 2020 - प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत मोदी सरकार गरीब ग्रामीण महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर बांटती है. इस योजना के लाभार्थियों को सितंबर के बाद अब इस योजना के तहत गैस सिलेंडर फ्री में नहीं मिलेगा. कोरोना के कारण सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर लेने वाली 7.4 करोड़ महिलाओं को तीन सिलेंडर और मुफ्त देने का ऐलान किया गया था. अप्रैल से शुरू की गई इस स्कीम को सितंबर अंत तक बढ़ा दिया गया था. आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

सितंबर के बाद नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ: इस योजना के लाभार्थियों को सितंबर के बाद अब इस योजना के तहत गैस सिलेंडर फ्री में नहीं मिलेगा. लिहाजा इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब आपके पास आखिरी मौका बचा है. ऐसे में अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको फटाफट रजिस्ट्रेशन कराना होगा. तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

उज्ज्वला योजना में ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन: योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना बेहद आसान है. उज्ज्वला योजना के तहत, गैस कनेक्शन लेने के लिए BPL परिवार की कोई महिला अप्लाई कर सकती है. आप खुद इस योजना से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर जाकर डिटेल में जानकारी ले सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको सबसे पहले एक फॉर्म भरकर नजदीकी LPG वितरक के पास जमा करवाना होगा.

अप्लाई करने के देनी होती हैं ये डिटेल्स: इसके अलावा इस फॉर्म में महिला को अपना पूरा पता, जनधन बैंक अकाउंट और परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर भी देना होगा. बाद में इसे प्रॉसेस करने के बाद देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां योग्य लाभार्थी को LPG कनेक्शन जारी करती हैं. अगर कोई उपभोक्ता EMI का विकल्प चुनता है तो EMI की राशि सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी में एडस्जस्ट की जाती है.

कौन उठा सकता है उज्ज्वला गैस योजना का लाभ: इस योजना का लाभ उन्हीं परवारों को मिलता है जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कार्ड धारक है. इसमें महिला अपने नाम से गैस कनेक्शन ले सकती है. इस योजना में जिस महिला के नाम से गैस कनेक्शन लेना है, उसे ग्रामीण BPL कार्ड धारक निवासी होना चाहिए. सब्सिडी की राशि हासिल करने के लिए किसी भी राष्ट्रीय बैंक में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है.

योजना को शुरू करने का था ये मकसद: इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन निर्वाह करने वालों को सरकार फ्री में गैस सिलेंडर मुहैया कराती है. इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद था कि ग्रामीण इलाकों में भी महिलाओं को लकड़ी और गोबर के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान से बचाया जाए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH