छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ी डकैती , 07 करोड़ की लूट की वारदात हुई CCTV में कैद , पढ़े पूरी खबर

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ी डकैती , 07 करोड़ की लूट की वारदात हुई CCTV में कैद , पढ़े पूरी खबर
रायगढ़ 19 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित प्रायवेट बैंक में आज सुबह 07 करोड़ की डकैती हो गई। बैंक खुलते ही कार में डकैत पहुंचे और चाकू के बल पर मैनेजर समेत स्टाफ को बंधक बना लिया। ब्रांच मैनेजर ने इसका विरोध किया तो उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया। छत्तीसगढ़ की यह सबसे बड़ी डकैती बताई जा रही है। इससे पहले कभी भी ऐसी घटना सूबे में नहीं हुई।

बैंक डकैती की घटना ने प्रदेश को हिला दिया है। रायगढ़ और रायगढ़ से सटे जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ पुलिस शहर से आने जाने वाले मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, आधे दर्जन से ज्यादा आरोपी आज सुबह करीब 09 बजे ढिमरापुर रोड पर स्थित एक्सिस बैंक में ग्राहक बनकर पहुंचे। जैसे ही बैंक खुला तो सभी आरोपी ग्राहक के भेष में बैंक के अंदर घुस गए। बैंक के अंदर कैशियर, बैंक मैनेजर अपने अपने काम पर लगे हुए थे। इस दौरान आरोपियों ने अपने पास रखे हथियार निकाले और बैंक कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के हाथ मे हथियार देख बैंक कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ आरोपी मैनेजर के पास आये और कैश वाले लॉकर को खुलवाने का दबाव बनाने लगे। मैनेजर के द्वारा मना करने पर एक आरोपी ने अपने हाथ मे रखे चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के बाद डकैत बैंक के लॉकर से 07 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एसएसपी सदानंद और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है। जांच जारी है। बैंक के मैनेजर को भी गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीसीटीवी में कैद घटना

बैंक के अंदर हुई डकैती की घटना का कुछ फुटेज सीसीटीवी में कैद हुई है। बैंक के बाहर चार पहिया वाहन भी दिखाई दे रही है। पुलिस इन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोज में जुटी हुई है।

रेकी के बाद घटना

पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने इस डकैती के लिए पहले से योजना बनाई थी। घटना से पहले रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को पता था कि बैंक में सुबह के समय भीड़ नहीं होती है। इसलिए पूरी योजना के तहत डकैती की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आखिर बैंक में कितनी नगदी थी।

ताज़ा समाचार

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH