शराब के नशे में बीजेपी नेता को महिला से बदसलूकी करना पड़ा भारी , बीच सड़क पर हो गई पिटाई

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शराब के नशे में बीजेपी नेता को महिला से बदसलूकी करना पड़ा भारी , बीच सड़क पर हो गई पिटाई
लखनऊ 18 सितंबर 2023 - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद एक महिला और कुछ लोगों के साथ गाली गलौज किया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता शराब के नशे में धुत था और इसी दौरान गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ। जिससे वो महिला और कुछ लोगों के साथ गाली गलौज किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक गुस्साई महिला ने बीजेपी नेता को पीट दी।

 दरअसल, वायरल हो रहे ये वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है। इस वीडियो में बीजेपी नेता इनोवा कार पर सवार होकर दिख रहे हैं। जिसका नाम अतुल बताया जा रहा है। गाड़ी हटाने को लेकर उनका महिला और एक युवक से विवाद हो गया। जिसके बाद नेता अतुल अपनी गाड़ी से बहार निकला और मारने दौड़े। लोग वीडियो बनाने लगे तो मोबाइल छीनने की कोशिश की। जिसके बाद गुस्साई महिला ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। वीडियो के बारे में पता किया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणी लोगों ने की। इसमें गाड़ी पर बीजेपी का झंडा भी लगा दिख रहा है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज और चौक के मुताबिक़ उनसे कोई शिकायत नहीं हुई है। वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है। वायरल वीडियो के बारे में जांच की जा रही है। ये भी नहीं पता चला है कि वीडियो कब का है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH