जांजगीर चाम्पा जिले की पुलिस कप्तान पारूल माथुर आई फूल फॉर्म में , महज 04 दिनों में की गई ,,
जांजगीर चाम्पा , 02-09-2020 1:12:58 AM
जांजगीर चाम्पा 01सितम्बर 2020 - पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह के मार्ग दर्शन में लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही की जा रही है विगत 04 दिनों में ही यातायात पुलिस के द्वारा 570 प्रकरण मोटरयान अधिनियम के पंजीबद्ध किये गये है , जिसमें 1,25,000 रूपये समन शुल्क वसूला गया है , तथा 02 प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया गया है जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
20 वाहन चालको का ड्रायविंग लायसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु जिला परिवहन अधिकारी को प्रेषित की गई है।
एस पी पारुल माथुर ने बताया की यातायात पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और यातायात पुलिस लोगो से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें।














