छत्तीसगढ़ - PM मोदी की तारीफ कर अपनो से घिरे डिप्टी CM सिंहदेव , पार्टी में हो रही है बयान की आलोचना

रायपुर , 16-09-2023 4:17:28 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - PM मोदी की तारीफ कर अपनो से घिरे डिप्टी CM सिंहदेव , पार्टी में हो रही है बयान की आलोचना
रायपुर 16 सितंबर 2023 - रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के मोदी सरकार की उम्मीद से ज्यादा सहयोग करने वाला बयान कांग्रेस नेताओं को भी रास नहीं आया है. मंत्री शिवकुमार डहरिया ने इस बयान पर कहा कि मुझे नहीं पता सिंहदेव को कहां-कहां सहयोग किया है, ये तो वही बता सकते हैं. मंत्री शिव डहरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायगढ़ दौरे को लेकर कहा कि मोदी आएं, उनका स्वागत है. लेकिन हमारे राज्य की जीएसटी और अन्य मदों की लंबित राशि को देने की घोषणा करके जाते तो अच्छा होता. 

दरअसल अपने भाषण के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि 'मेरा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ की धरती पर, पीएम मोदी की आगवानी करने का अवसर मिला. उन्होंने मंच से कहा कि केंद्र सरकार हमेशा सहयोग करती रही है और भरोसा है कि भविष्य में भी यह सहयोग मिलता रहेगा. कहा कि 'आज आप बहुत से तोहफे देने आए हैं. बहुत सारी चीजें देते रहे हैं, दे रहे हैं और भविष्य में भी मिलती रहेंगी ऐसा मेरा विश्वास है. आज रेल कॉरिडोर, 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक, सिकल सेल के ग्रसित नागरिकों को उनकी बेहतर पहचान और बेहतर उपचार के लिए जो कार्ड का सिलसिला चालू है उसमें आज आपने अपनी उपस्थिति से गति दी है.'

उन्होंने कहा कि मैं ये कहने से भी नहीं चूकना चाहूंगा कि मेरे अनुभव में मैंने भेदभाव महसूस नहीं किया. राज्य से हम लोगों ने अगर काम किया और मांगा तो बतौर एक साथी, केन्द्र सरकार की ओर से कभी हाथ तंग नहीं रहे, और मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में इस देश को इस प्रदेश को मिल के अपनी संघीय ढांचे की व्यवस्था में निरंतर हम आगे बढ़ाते रहेंगे. चाहें वो स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, चाहे औद्योगिकरण का क्षेत्र हो, चाहे रोजगार का क्षेत्र हो, सभी क्षेत्रों में ये साझा भागीदारी से हम विकास सतत करते रहेंगे. उन्होंने पीएम मोदी की उपस्थिति के लिए बहुत आभार जताया।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH