शनिवार सुबह से पाँच दिनों तक पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा नवा रायपुर , हर आने-जाने वालों की होगी चेकिंग

रायपुर , 16-09-2023 4:36:03 AM
Anil Tamboli
शनिवार सुबह से पाँच दिनों तक पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा नवा रायपुर , हर आने-जाने वालों की होगी चेकिंग
रायपुर 15 सितंबर 2023 - नवा रायपुर के होटल मेफेयर में 18 और 19 सितंबर को होने जा रहे G-20 शिखर सम्मेलन में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रहेगी। शनिवार सुबह से नवा रायपुर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा होटल में भी पुलिस की तैनाती रहेगी।

जानकारी के अनुसार देश और विदेश के डेलीगेट्स 17 सितंबर को रायपुर पहुंच जाएंगे। पूरा नवा रायपुर क्षेत्र 16 से 20 सितंबर तक विशेष सुरक्षा घेरे में रहेगा। ड्रोन से लगातार निगरानी की जाएगी। इसके अलावा आने-जाने वालों की विशेष चेकिंग होगी। शुक्रवार काे सुरक्षा का पूर्वाभ्यास किया गया। 12 ASP , 25 DSP , 36 इंस्पेक्टर और 500 जवानों की तैनाती की गई है।

नवा रायपुर में पांच दिनों तक 10 गाड़ियां लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में यह पेट्रोलिंग होगी। रात में नवा रायपुर घूमने जाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वहीं एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है जो विशेष समय पर काम करेंगी।

देश और विदेश के 50 विशेष प्रतिनिधियों के आने की संभावना है। इसमें अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुख और सदस्य भी होंगे। इनसे संवाद वाली जगहों पर अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान रखने वाले लगभग 100 पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर महासमुंद , धमतरी सहित नवा रायपुर की ओर से प्रवेश करने वाले रास्तों पर विशेष नजर रखी जाएगी। गांवों से नवा रायपुर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। दो दिन पहले से नवा रायपुर में प्रवेश करने वाले हर वाहनों की जांच की जाएगी। वाहनों के नंबर , चालकों के आदि नाम नोट करने के साथ.साथ उनसे नवा रायपुर आने का कारण भी पूछा जाएगा। 

दो पाली में करीब 70 पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों को जिले की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लगातार जांच की जाएगी।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH