चुनाव से पहले BJP ने जारी की नए जिला अध्यक्षों की सूची , देखे किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चुनाव से पहले BJP ने जारी की नए जिला अध्यक्षों की सूची , देखे किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी
लखनऊ 15 सितंबर 2023 -  लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तर पर संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया है. पिछले काफी समय से इस बात को लेकर चर्चाए चल रही थीं, जिसके बाद आखिरकार शुक्रवार को पार्टी की ओर से नए जिलाध्यक्षों की सूची को जारी कर दिया गया है. बीजेपी ने पार्टी संगठन के लिहाज से क्षेत्रवार 98 जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं. आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी की नई टीम को काफी अहम माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नए जिलाध्यक्षों की सूची को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. बीजेपी ने अपने संगठन की दृष्टि से 98 जिलाध्याक्षों की नियुक्ति की है. बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक पूरे यूपी को छह हिस्सों में बांटा गया है. अवध क्षेत्र, गोरखपुर क्षेत्र, काशी क्षेत्र, कानपुर क्षेत्र, पश्चिमी यूपी व ब्रज क्षेत्र, इन सभी क्षेत्रों में जिलावार नए जिला अध्यक्षो की नियुक्ति की गई है. बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची में युवा चेहरों को भी जगह दी गई है।

बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी, अयोध्या में कमलेश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं गोरखपुर जिले में युद्धिष्ठर सिंह के कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है. वाराणसी जिले में हंसराज विश्वकर्मा, अमेठी में रामप्रसाद मिश्र जिलाध्यक्ष बने हैं. पश्चिमी यूपी की बात की जाए तो यहां रामपुर से हंसराज पप्पू को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. बृज क्षेत्र में आगरा महानगर से भानू महाजन और मथुरा जिला से निर्भय पांडे को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

यूपी बीजेपी में पिछले काफी समय से संगठन में बदलाव की चर्चाएं चल रही थी. जिसके बाद आज ये सूची जारी कर गई. नए संगठन में सभी जातियों और क्षेत्रीय समीकरण को साधने की कोशिश की गई है. इसके साथ ही जिले के समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है. आगामी चुनाव के मद्देनजर ये बदलाव बेहद अहम है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH