कटाक्ष - बढ़ रही है टिकिट के दावेदारों की बेचैनी , टिकट के इंतजार में ना दिन कट रहा ना रात

रायपुर , 15-09-2023 9:51:04 PM
Anil Tamboli
कटाक्ष - बढ़ रही है टिकिट के दावेदारों की बेचैनी , टिकट के इंतजार में ना दिन कट रहा ना रात
रायपुर 15 सितंबर 2023 - विधानसभा चुनाव की पदचाप आमजन को भले ही धीमी सुनाई दे रही हो लेकिन प्रदेश की सियासत में दखल रखने वालों को साफ-साफ सुनाई देने लगी है। इंतजार की घड़ियां काटे नहीं कट रही। नजरें दरवाजे पर और कान फोन की घंटियों पर लगे रहते हैं। पता नहीं कब कौन से माध्यम से वो सूचना आ जाए जिसका हर पल इंतजार हो रहा है। 

ये हाल टिकट की तमन्ना रखने वाले दावेदारों के इन दिनों हो रहे हैं। चाहे भाजपाई हों या कांग्रेसी चर्चा का केंद्र सिर्फ टिकट ही होता है। क्या लगता है आपको से शुरू होने वाली बात बस अब तो जो होना है हो जाए लेकिन यह सस्पेंस जल्दी खत्म हो, जैसे जुमलों के साथ समाप्त होती है। पहली सूची जारी कर बढ़त बनाने वाली भाजपा की दूसरी सूची जारी होने की सूचना लगभग रोज ही आती है लेकिन सूची नहीं आती। दावेदारों के लिए अगले दिन फिर वही इंतजार ही होता है।

दावेदारों की रेस में सबसे आगे खड़े भाजपाई विधायक इन दिनों नई मुसीबत का सामना कर रहे हैं। विधायक जी ने अपने कार्यकाल के दौरान अपनी विधानसभा क्षेत्र में लंबी-चौड़ी टीम तैयार कर ली थी। उनके माध्यम से पूरे क्षेत्र में शासकीय-अशासकीय स्तर के दर्जनों ’कार्य’ संपादित हुए। अब उसी टीम में से कुछ के मन में विधायक बनने की इच्छा जागृत हो गई। यह इच्छा ही विधायक जी के दुख का कारण बन रही है। 

दरअसल इच्छाधारी कार्यकर्ता को विधायक जी की कमजोर कड़ियां और राज पता है इसलिए उगल भी नहीं सकते और निगल भी नहीं सकते की स्थिति बनने लगी है।  ऐसे पांच मामले संगठन के पास पहुंचे हैं जहां विधायक जी ने अपनी ही टीम के कार्यकर्ता को संभालने-समझाने की गुहार वरिष्ठ नेताओं को लगाई है। अब देखते हैं समझाइश असर दिखाती है या राज राज न रहकर राजफाश होता है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH