छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की टिकट पर नहीं बन रही सहमति , बड़ा सवाल ?? विधायकों के कटेंगे , फिर हारे हुए को कैसे बंटेंगे?

रायपुर , 15-09-2023 8:06:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की टिकट पर नहीं बन रही सहमति , बड़ा सवाल ?? विधायकों के कटेंगे , फिर हारे हुए को कैसे बंटेंगे?
रायपुर 15 सितंबर 2023 - विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की टिकटों पर एक राय नहीं बन पा रही है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से लेकर स्थानीय नेताओं में एक-एक सीट के दावेदारों पर मतभिन्नता है। कांग्रेस का एक धड़ा कुछ सिटिंग एमएलए का टिकट काटने के पक्ष में है, लेकिन दूसरा धड़ा ऐसा है, जो इसे परंपरा के विपरीत बता रहा है। आलम यह है कि जिन सीटों पर 2018 में कांग्रेस हारी थी, वहां दावेदारों की चर्चा में लंबा वक्त लग रहा है और एक नाम पर बात नहीं बन पा रही है। 

2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीती थीं। 22 सीटों पर कांग्रेस की हार हुई थी। इसमें 15 पर भाजपा और 7 पर जोगी-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार जीते थे। जिन 22 सीटों पर कांग्रेस हारी थी, उनमें 14 दूसरे नंबर पर थे। हाल ही में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बयान आया है कि हारे हुए उम्मीदवारों को कांग्रेस टिकट नहीं देगी। इसे लेकर बवाल मचा हुआ है, क्योंकि कुछ को छोड़कर बाकी उम्मीदवार त्रिकोणीय संघर्ष में हारे थे। इसमें बागियों की भूमिका महत्वपूर्ण थी। ऐसे कुछ उम्मीदवारों को पार्टी के कुछ नेता फिर से मौका देना चाहते हैं।

कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी दुविधा सिटिंग एमएलए को लेकर है, क्योंकि कई विधायकों के खिलाफ काफी नाराजगी है। इस बात को लेकर पार्टी के बड़े नेता भी स्वीकार कर चुके हैं। भेंट मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि विधायकों के पास समय है, वे चाहें तो जो कमियां हैं, उन्हें दूर कर सकते हैं। 

विधायकों की नाराजगी का असर पार्टी के दूसरे कैंडीडेट पर भी पड़ सकता है, इसलिए सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर इन सीटों पर टिकट बदलने पर विचार किया जा रहा है। इस कारण ज्यादा समय लग रहा है और एक राय की स्थिति नहीं बन पा रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH