कांग्रेस पर भारी पड़ रहा है भाजपा का घोषणा पत्र , नए मुद्दों की तलाश में जुटी कांग्रेस

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस पर भारी पड़ रहा है भाजपा का घोषणा पत्र , नए मुद्दों की तलाश में जुटी कांग्रेस
भोपाल 14 सितंबर 2023 - मध्य प्रदेश में चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस ने जिन वर्गों को आकर्षित करने के लिए एक के बाद एक कई घोषणाएं की थीं, उन सब पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दांव भारी पड़ रहे हैं। अब तक कांग्रेस के सभी वचनों का तोड़ वे जनता के सामने रख चुके हैं और उन्हें अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है।

इससे कांग्रेस को अब अपने वचन पत्र को लेकर नए सिरे से मंथन करना मजबूरी हो गई है। इसमें उन क्षेत्रों को तलाशा जा रहा है, जिससे बड़ा वर्ग प्रभावित होता हो। इस पर सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी वीके बाथम और सुनील कानूगोलू की टीम काम कर रही है।

कांग्रेस ने प्रदेश में महिला, कर्मचारी और किसानों को साधने के लिए सरकार बनने पर गारंटी लागू करने की घोषणा की थी। इसमें महिलाओं को प्रति माह डेढ़ हजार रुपये, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, 100 रुपये में सौ यूनिट बिजली निश्शुल्क और 200 यूनिट आधी दर पर देने, किसानों की ऋण माफी और पांच हार्सपावर के कृषि पंप पर बिजली निश्शुल्क देने का वचन शामिल था। नारी सम्मान योजना घोषित कर आवेदन पत्र भरवाए गए और इसे खूब प्रचारित किया गया।

बड़े वर्ग को प्रभावित करने वाली इन योजनाओं की काट निकालते हुए शिवराज सरकार ने ताबड़तोड़ कई कदम उठाए। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे करके तीन हजार रुपये करने, 450 रुपये में लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर कर मानदेय में वृद्धि, बिजली के बढ़े हुए बिजली बिलों की वसूली रोकने सहित कई निर्णय किए जा चुके हैं।

कांग्रेस ने अपने हाथ से एक-एक कर निकल रहे मुद्दों को देखते हुए यह तय किया है कि अब मप्र विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने तक पार्टी कोई बड़ी घोषणा नहीं करेगी। ताकि सरकार के स्तर पर इसकी काट के लिए कोई कदम न उठाया जा सके। साथ ही नए वचनों पर भी मंथन किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH