महिला ने प्रेमजाल में फँसा कर बनाया अश्लील वीडियो फिर करने लगी ,,

देश , 01-09-2020 6:30:34 PM
Anil Tamboli
महिला ने प्रेमजाल में फँसा कर बनाया अश्लील वीडियो फिर करने लगी ,,
बल्लभगढ़ 01 सितम्बर 2020 - हरियाणा के बल्लभगढ़ में प्रिंटिंग प्रेस संचालक संजीव कौशिक की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके प्रेस में काम करने वाली एक महिला ने प्रेम जाल में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। उसी वीडियो के आधार पर महिला व उसके साथी संजीव को ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे तंग आकर वह घर पर एक नोट छोड़ कर आत्महत्या के लिए निकल गया था। शनिवार को उसका शव गुरुग्राम नहर से पुलिस ने बरामद किया था।
पुलिस पीआरओ एसीपी धारणा यादव ने बताया कि मृतक संजीव कुमार के द्वारा लिखा नोट बरामद हुआ था। इसमें लिखा था कि उसकी प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाली एक महिला और विनोद समेत एक अन्य आरोपी स्वामी के साथ मिलकर पिछले एक साल से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। इन तीनों ने उसे फंसाने के लिए पूरी योजना बनाई थी। तीनों उससे करीब 15 लाख रुपये ऐंठ चुके थे।
थाना शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने और ब्लैकमेल करने के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में महिला व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह कई सालों से संजय कुमार की प्रिंटिंग प्रेस में काम करती थी। आरोपी विनोद भी उसके साथ काम करता है। मोटी कमाई को देखकर दोनों ने संजीव कुमार को फंसाकर उसके पैसे हड़पने की योजना बनाई थी।
योजना के तहत महिला ने मृतक संजीव को प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी विनोद ने मृतक संजीव और आरोपी महिला की वीडियो बना ली। वीडियो के बारे में मृतक संजय नहीं जानता था। वीडियो के आधार पर आरोपी महिला, विनोद और स्वामी मिलकर पिछले एक साल से मृतक संजीव कुमार से करीब 15 लाख रुपये ऐंठ चुके थे। उन्होंने बताया कि आरोपी स्वामी का असली नाम कृपाल सिंह है, जो मथुरा यूपी का रहने वाला है। फिलहाल वह पलवल में रह रहा था। आरोपी अपने आप को बाबा बताता था।
आरोपी महिला मृतक संजीव कुमार को स्वामी के पास लेकर जाती थी। इस मामले में आरोपी महिला ने एक दिन पहले महिला थाना में मृतक संजीव कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया था। ताकि कोई बात बिगड़ने पर वह बच सके। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला और स्वामी बाबा उर्फ कृपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद अभी फरार है। उसकी तलाशी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH