छत्तीसगढ़ - भाजपा को भारी पड़ रहा है जिताऊ कैंडिडेट को टिकट देने का फार्मूला , जातिगत समीकरण ने बिगाड़ा खेल

रायपुर , 14-09-2023 6:06:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा को भारी पड़ रहा है जिताऊ कैंडिडेट को टिकट देने का फार्मूला , जातिगत समीकरण ने बिगाड़ा खेल
रायपुर 14 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ भाजपा के जिताऊ कैंडिडेट की रणनीति पर समाज का दबाव भारी पढ़ रहा है। साहू , सिंधी और सिख समाज ने भाजपा से अपने समाज के नेताओं को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है साथ ही ये भी कहा है कि अगर उसके समाज के नेताओं को प्रत्याशी बनाया जाता है तो ही पूरे छत्तीसगढ़ में उनके समाज के लोगों का वोट उसी पार्टी को मिलेगा । वहीं कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी ने जातिगत राजनीति को बढ़ावा दिया है।

पिछले विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में अपनी रणनीति बदल दी है । इस बार भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन की बजाए केवल जीतने वाले कैंडिडेट को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में यह बात देखने को भी मिली है लेकिन सिंधी समाज साहू समाज और सिख समाज ने पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपने समाज के लोगों को अधिक से अधिक टिकट देने की मांग की है साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उनकी पार्टी उनके समाज के नेताओं को टिकट देती है तो ही प्रदेश में उनके समाज के लोग पार्टी को अपना समर्थन देंगे।

सिंधी और सिख समाज के लोगों ने रायपुर उत्तर से टिकट की मांग की है तो वहीं साहू समाज ने रायपुर ग्रामीण और पश्चिम से उनके समाज के नेताओं को प्रत्याशी बनाने के लिए दबाव बनाया है । इसको लेकर सिंधी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल पिछले दिनों भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मिला था।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH