देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमित लोगों का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,

देश , 01-09-2020 3:54:55 PM
Anil Tamboli
देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमित लोगों का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,
नई दिल्ली 01 सितम्बर 2020 - देश में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. अमेरिका, ब्राजील में कोरोना मामलों की संख्या और मौत का आंकड़ा घटा है. लेकिन भारत में जानलेवा कोरोना वायरस तेजी से फैलता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में 69,921 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 819 लोगों की जान चली गई है.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल मरीजों की संख्या 36,91,167 हो गई है. इसमें 7,85,996 एक्टिव केस हैं, 28,39,883 ठीक हो गए हैं और कुल 65,288 लोगों की मौत हो गयी है. संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

इससे पहले देश में 29 अगस्त को रिकॉर्ड 78,761 मामले दर्ज किए गए थे. बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि बिना नियंत्रण के सबकुछ खोलना आपका को दावत देना है.

मृत्यु दर में गिरावट

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.78% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों और मौत की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH