तीर्थयात्रियों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर , हादसे के बाद NH में लग गया लाशों का ढेर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तीर्थयात्रियों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर , हादसे के बाद NH में लग गया लाशों का ढेर
भरतपुर 13 सितंबर 2023 - जयपुर - आगरा नेशनल हाईवे पर जिले के हंतरा गांव के पास बुधवार अल सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हाईवे पर खड़ी बस में पीछे से एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में 12 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 11 यात्री घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जबकि मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं. बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रहे थे।

एएसपी वैर लखन सिंह ने बताया कि बुधवार अल सुबह गुजरात की भावनगर निवासी लोग एक बस से पुष्कर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन जा रहे थे. हंतरा के पास बस का टायर फट गया. बस हंतरा के पास हाईवे पर साइड में रुकी हुई थी. कुछ यात्री बस के बाहर और पीछे की तरफ खड़े हुए थे और बाकी यात्री बस के अंदर थे।

ASP लखन सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे जयपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी और खड़ी हुई बस को करीब 30 मीटर तक खींच ले गया. बस के आसपास खड़े और बस के अंदर बैठे सभी यात्री दुर्घटना की चपेट में आ गए. मौके पर चीखपुकार मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से घटनास्थल से आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. जबकि सभी शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है. दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हैं।

हादसे में गुजरात भावनगर के डीहोर निवासी कुल 12 लोगों की मौत हुई है. जिनमें अन्नू,नंदराम, लल्लू, भरत, लाल भाई, अम्बावेन, कम्मूवेन, रामू वेन, मधु वेन, अंजूवेन और मधुवेन शामिल हैं.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH