छत्तीसगढ़ में सत्ता की वापसी लिए अमित शाह का प्लान-B तैयार , जाने क्या है प्लान-B

रायपुर , 13-09-2023 8:02:55 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सत्ता की वापसी लिए अमित शाह का प्लान-B तैयार , जाने क्या है प्लान-B
रायपुर 13 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब तीन महीने से भी कम समय बचा है. चुनाव करीब आते ही सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. सत्ताधारी कांग्रेस जहां युवा संवाद, भरोसे का सम्मेलन जैसे आयोजनों के जरिए जनता के बीच पैठ मजबूत करने की कवायद में है. वहीं बीजेपी भी परिवर्तन यात्रा के जरिए सरकार की विफलताएं, केंद्र सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाने को तैयार है।

बीजेपी का प्लान -B मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को उनके ही गढ़ में घेरने की है. पार्टी का फोकस जीरो लैंड यानी उन इलाकों पर है जिन इलाकों में पार्टी अभी शून्य सीट पर है. छत्तीसगढ़ के दो संभाग ऐसे हैं जहां की एक भी सीट बीजेपी के पास नहीं है. बीजेपी ने अब ऐसे संभाग साधने और अपनी सीटों के लिहाज से बंजर इस सियासी जमीन पर वोटों की फसल उगाने, कुछ सीटें पाने के लिए नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है।

बीजेपी का फोकस जीरो लैंड पर किस कदर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी सूबे में दो परिवर्तन यात्राएं निकालने जा रही है और इन दोनों ही यात्राओं की शुरुआत के लिए जीरो लैंड के इलाकों को ही चुना गया है. बीजेपी की पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को बस्तर जिले के दंतेवाड़ा से शुरू हो गई है. दूसरी यात्रा की शुरुआत 15 सितंबर को जशपुर से होगी. दंतेवाड़ा बस्तर संभाग में आता है जबकि जशपुर सरगुजा संभाग में. 90 सदस्यों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा की 26 सीटें इन्हीं दो संभाग में हैं।

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा, बस्तर संभाग में आता है जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह संभाग भी है. दूसरी परिवर्तन यात्रा जशपुर से निकलेगी जिसे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे. जशपुर, सरगुजा संभाग में आता है जो डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का संभाग है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH