कोरोना में अंतिम संस्कार करना तो दूर अस्थियां लेने भी नहीं आए परिजन , नाम और पता भी निकले फर्जी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना में अंतिम संस्कार करना तो दूर अस्थियां लेने भी नहीं आए परिजन , नाम और पता भी निकले फर्जी
ग्वालियर 12 सितंबर 2023 - कोरोना को ऐसे ही आपदा या महामारी नहीं कहा जा रहा है। कोरोना के चलते लोगों ने अपनों को पराया कर दिया है। एक सैकड़ा से अधिक मामले ऐसे हैं, जिनमें कोविड से मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार करना तो दूर परिजन अपनो की अस्थियां तक लेने नहीं आए हैं। इतना ही नहीं, अस्पताल में भर्ती करते समय जो नाम-पता लिखवाया था, वह भी फर्जी निकले।

लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में एक साल में एक सैकड़ा से अधिक अस्थियां स्टोर में जमा हो गई हैं। इन अस्थियों को अब अपनों का इंतजार है, जो आकर इन्हें मुक्ति दिलाए पर ऐसा हो नहीं रहा है। अब नगर निगम इस मामले में पहल करने जा रहा है। आने वाले गंगा दशहरा को इन अस्थियों को विधि विधान से गंगा में विसर्जन करने की योजना है।

कोविड संक्रमित बॉडी का अंतिम संस्कार का जिम्मा नगर निगम के पास था। निगम अधिकारियों की माने तो कोरोना काल में 100 से ज्यादा लावारिस कोविड संक्रमित बॉडी का अंतिम संस्कार यहां हुआ है, जिनकी अस्थियां तक उठाने परिजन नहीं आए हैं। इसे कोविड के कारण अपनों से मुंह मोड़ना कहें या दहशत, लेकिन यह 100 लोग अभी तक अपनी मुक्ति के लिए भटक रहे हैं।

पिछले कुछ समय में ऐसा हुआ है कि कोविड आने के बाद रिश्तेदार ऐसे बुजुर्ग महिला या पुरुष को अस्पताल में भर्ती तो करा जाते थे लेकिन उनकी खैर खबर नहीं लेते। भर्ती कराते समय रिश्तेदारों के नाम व पते जो दर्ज कराए गए थे वह भी फर्जी थे, क्योंकि कभी इन नंबर पर या पते पर संपर्क भी किया गया तो वहां इस नाम का कोई था ही नहीं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH