62 साल की उम्र में याद आया 20 साल पुराना प्यार , सब कुछ बेच कर निकल गया प्रेमिका की तलाश में

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
 62 साल की उम्र में याद आया 20 साल पुराना प्यार , सब कुछ बेच कर निकल गया प्रेमिका की तलाश में
कासगंज 11 सितंबर 2023 - एक 62 वर्षीय किसान का प्रेम प्रसंग 20 साल पहले एक महिला के साथ चल रहा था, लेकिन अचानक उसकी प्रेमिका अपने पति के साथ गुजरात चली गई. अब 20 साल बाद प्रेमी को अपनी पुरानी मोहब्बत की याद आ गई. इसके बाद उसकी तलाश में किसान ने अपनी चार बीघा जमीन को बेच दी और अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया।

यूपी के कासगंज जिले के ढोलना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 62 वर्षीय महेंद्र सिंह शादीशुदा है. बताया गया है कि लगभग 20 साल पहले महेंद्र सिंह का गांव की ही एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम हो गया था. इसके कुछ दिनों बाद ही वह महिला अपने पति के साथ सूरत चली गई. सूरत में महिला और उसके पति के बीच अनबन हो गई. जिसके कारण उनका रिश्ता नहीं चल सका. इसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर सूरत में ही अलग रहने लगी. जब किसान को इसकी जानकारी हुई, तो वह महिला को तलाश करने के लिए परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया।

महेंद्र सिंह ने अपनी चार बीघा जमीन को 21.40 लाख रुपए में बेच दिया. जमीन बेचने के बाद वह अचानक बिना परिजनों को बताए घर से लापता हो गए. लापता होने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं लगने पर परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कर दी।

परिजनों को शक था कि किसी ने पैसों के लालच में उनका अपहरण कर लिया. इस मामले में पुलिस ने जमीन का सौदा कराने वाले मीडिएटर से पूछताछ की, तब प्रेम का यह पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. इसके बाद पुलिस ने महेंद्र सिंह से संपर्क किया. इसके बाद पुलिस उन्हें वापस ले आई और उनकी पत्नी और बेटी को सौंप दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH