जिला पंचायत सदस्य पर युवती ने लगाया रेप सहित कई गंभीर आरोप , मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिला पंचायत सदस्य पर युवती ने लगाया रेप सहित कई गंभीर आरोप , मचा हड़कंप
बांदा 10 सितंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवती ने जिला पंचायत सदस्य समेत 10 लोगों पर रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर सभी आरोपियों पर SC / ST एक्ट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं, जिला पंचायत सदस्य ने इसे साजिश बताया है।

मामला नरैनी थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि एक शख्स जिला पंचायत सदस्य है. वो अपने साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी से आया और जबरन उसे गाड़ी में बैठाने लगा. जब उसने इसका विरोध किया और शोर मचाया, तो उसने धमकी दी।

युवती का आरोप है कि पंचायत सदस्य ने कहा, 'आज बच गई हो, किसी न किसी दिन घर से उठाकर ले जाएंगे'. इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. वहीं, जिला पंचायत सदस्य ने भी पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। फिलहाल पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराई गई है और आगे की जांच शुरू की है।

नरैनी के एसएचओ अरविंद सिंह गौर ने बताया कि युवती ने कई लोगों पर रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया है. युवती की तहरीर पर FIR दर्ज की गई है. युवती की मेडिकल जांच कराई गई है. रिपोर्ट आने के बाद युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH